{"_id":"594bccc64f1c1b505d8b4700","slug":"191498139846-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप ने बालिका को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप ने बालिका को रौंदा, मौत
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 23 Jun 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
हादसे में मृत बालिका की फाइल फोटो।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बगहा बीर बाबा के सामने खड़ी अन्ना (9) को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया। बच्ची की अस्पताल ले जाने से पहले ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया। पुलिस पिकअप को कब्जे में लेकर चालक की तलाश कर रही है।
बेलीपार के बेला गांव निवासी अन्ना (9) अपनी मां नीलम और दादा शेषनाथ जायसवाल के बगहा बीर बाबा मंदिर गई थी। मंदिर में एक रिश्तेदार का बरछा कार्यक्रम था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे मंदिर के बाहर सवारी गाड़ी का इंतजार कर रहे थे तभी कौड़ीराम की तरफ से आ रही अनियंत्रित पिकअप ने अन्ना को रौंद दिया। हादसे में अन्ना गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों की मदद से उपचार के लिए घर वाले अन्ना को लेकर अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बेलीपार थाना प्रभारी रवींद्र कुमार पांडेय ने बताया कि पिकअप को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। अन्ना की मौत के बाद खुशी का माहौल गमगीन हो गया। कुछ देर पहले तक सभी बरछा कार्यक्रम में खुशी-खुशी शामिल हुए थे।