फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   2141 ने छोड़ी परीक्षा, एक रस्टीकेट

2141 ने छोड़ी परीक्षा, एक रस्टीकेट

Thu, 14 Feb 2019 10:54 PM IST
siddharthnagar Published by: राकेश पांडेय Updated Thu, 14 Feb 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
2141 ने छोड़ी परीक्षा, एक रस्टीकेट
सिद्धार्थनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा में गुरुवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। पंजीकृत 25348 परीक्षार्थियों में से 2141 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं, डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज में नकल करते हुए पाए जाने पर केंद्र व्यवस्थापक ने एक परीक्षार्थी को रस्टीकेट कर दिया है।गुरुवार सुबह आठ बजे हाईस्कूल अंग्रेजी विषय की परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा में केंद्रों के गेट पर परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र देखने व चेकिंग करने के बाद उन्हें परीक्षा कक्ष में भेजा गया। समय- समय पर सचल दस्ते व सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते रहे। परीक्षा के दौरान डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज में नकल करते हुए पाए जाने पर केंद्र व्यवस्थापक ने एक परीक्षार्थी को रस्टीकेट कर दिया। डीआईओएस अवधेश नरायण भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार अंग्रेजी की परीक्षा में 25348 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 2141 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed