{"_id":"5c1a966dbdec2256986d1e66","slug":"181545246317-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुभ-लाभ महोत्सव के विजेता पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुभ-लाभ महोत्सव के विजेता पुरस्कृत
Thu, 20 Dec 2018 12:35 AM IST
ajay Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: ajay Kumar
Updated Thu, 20 Dec 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
शुभ लाभ योजना के विजेताओं पुरस्कृत किया गया।
- फोटो : amar ujala
गोरखपुर। अमर उजाला शुभ-लाभ महोत्सव 2018 के विजेताओं को बुधवार को पुरस्कृत किया गया। प्रथम पुरस्कार के रूप में दो एलईडी टीवी दी गई। माइक्रोवेब ओवन, जूसर मिक्सर ग्राइंडर और इंडेक्शन पाकर विजेता चहक उठे। सबने अमर उजाला को धन्यवाद दिया।
ऐश्प्रा समूह के निदेशक अनूप सराफ, संगम साड़ी सेंटर के निदेशक प्रदीप टेकड़ीवाल, वीएन बालाजी इंफ्रा के निदेशक योगेश त्रिपाठी और जेएसके लाइफ स्टाइल के निदेशक विक्रम अग्रवाल बुधवार को बलराम टॉवर स्थित अमर उजाला के सिटी ऑफिस आए। साथ ही शुभ-लाभ महोत्सव लकी ड्रा के विजेताओं को सम्मानित किया। शुभ-लाभ महोत्सव 22 अक्तूबर से 13 नवंबर तक चला था। इसके तहत सहयोगी प्रतिष्ठानों से खरीदारी करने वालों को कूपन दिए गए। जिन ग्राहकों ने खरीदारी की, उन्होंने कूपन भरकर जमा किया। बाद में दो चरणों में लकी ड्रा निकाला गया। अब विजेताओं को पुरस्कृत किया गया है। विजेताओं ने कहा कि निष्पक्ष और धारदार खबरों के लिए प्रसिद्ध इस अखबार ने हमारा सपना पूरा कर दिया है। शहर के प्रतिष्ठित उद्यमियों ने भी अमर उजाला की पहल की तारीफ की। साथ ही कहा कि फेस्टिवल सीजन में इस तरह के आयोजन से व्यापार बढ़ाने में सहयोग मिलता है।
सहजनवां के राजेश कुमार को एलईडी टीवी
देवरिया के आफताब आलम को एलईडी टीवी
कौवाबाग की कमरूल को माइक्रोवेब ओवन
तारामंडल की आयुषी को जूसर मिक्सर ग्राइंडर
हुमायूंपुर उत्तरी गोरखपुर के पूर्णेंदु कुमार को इंडेक्शन
महादेव झारखंडी की रेनू मणि त्रिपाठी को इंडेक्शन

इन्हें मिला पुरस्कार