{"_id":"5bd4b5d0bdec22699357864a","slug":"181540666832-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक के टक्कर से तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक के टक्कर से तीन लोग घायल
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक के टक्कर से तीन लोग घायल
घुघली। थाना क्षेत्र के हरखा प्यास गांव के सामने शुक्रवार की रात ट्रक के टक्कर से बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। उन्हें पुलिस की मदद से इलाज के लिए पीएचसी घुघली भेजा गया। वहां इलाज के बाद हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लोगों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने हुए थे।
लोगों ने बताया कि क्षेत्र के बारी गांव से मेला देखकर एक ही बाइक पर सवार होकर आ रहे सोफड़ा थाना कोठीभार निवासी मजीद (55), शैलेन्द्र (22) तथा छोटू (19) को हरखा प्यास गांव के सामने ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिससे तीनों घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक समेत चालक फरार हो गया। मेले में ड्यूटी से वापस लौट रहे घुघली थाने के एसआई सुफियान ने घायलों को पीएचसी घुघली भेजवाया।