फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   गैरहाजिर सात एडीओ पंचायत का कटेगा वेतन

गैरहाजिर सात एडीओ पंचायत का कटेगा वेतन

Sun, 28 Oct 2018 12:30 AM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
गैरहाजिर सात एडीओ पंचायत का कटेगा वेतन
बैठक में न आने पर सात एडीओ से जवाब तलब
विज्ञापन

उप निदेशक पंचायती राज ने दिया एक दिन का वेतन काटने का निर्देश

अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। उप निदेशक पंचायती राज समरजीत यादव ने शनिवार को डीपीआरओ कार्यालय कक्ष में जिले के एडीओ पंचायत व कार्यालय स्टॉफ के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायतों में शौचालयों के निर्माण की स्थिति व अन्य कार्यों में हुई प्रगति की समीक्षा की। बैठक में मौजूद न रहने पर उन्होंने सात एडीओ पंचायत का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश देते हुए स्पष्टीकरण भी तलब कर लिया है।

उन्होंने विभागीय अधिकारियों को दीनदयाल पंचायत सशक्तिकरण योजना का प्रचार प्रसार किए जाने पर जोर दिया। कहा कि ग्राम पंचायत विकास योजना के तहत गांवों में होने वाली बैठकों की फोटो संबंधित पोर्टल पर अपडेट कराएं। उन्होंने डीपीआरओ को निर्देश दिया कि जिन ग्राम पंचायतों से संबंधित डाटा पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया है, संबंधित पंचायत सचिवों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें भी अवगत कराएं। उन्होंने बैठक में अनुपस्थित सहायक विकास अधिकारी पंचायत नौतनवां, पनियरा, परतावल, लक्ष्मीपुर, घुघली, निचलौल, सिसवां का एक दिन का वेतन काटने व संबंधित से स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश भी दिया। उन्होंने यह भी कहा कि गांवों में निरीक्षण कर लोगों को खुले में शौच से होने बाले बीमारियों के प्रति जागरूक करें। बैठक में डीपीआरओ आरएन यादव, स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी मनोज त्यागी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक दिव्यांसु श्रीवास्तव, विशाल कुमार, विनय मिश्र, प्रद्युम्न प्रजापति, उमेश श्रीवास्तव, नंदलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed