{"_id":"5b77251b42c792462d133909","slug":"181534534939-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार एसोसिएशन का चुनाव आज, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार एसोसिएशन का चुनाव आज, तैयारियां पूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sat, 18 Aug 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। बार एसोसिएशन के 11 पदों के लिए मतदान शनिवार को होगा। दीवानी कचहरी में सुबह दस से शाम पांच बजे तक कुल 11 पदों के दावेदार 97 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। एल्डर्स कमेटी ने पहचान पत्र के साथ आने वाले अधिवक्ताओं को ही मतदान की अनुमति दी है। चेयरमैन बच्चन प्रसाद गुप्ता ने कहा कि सभी अधिवक्ता मतदान के लिए बार काउंसिंल उत्तर प्रदेश (इलाहाबाद) या बार एसोसिएशन गोरखपुर द्वारा जारी पहचान पत्र के साथ ही आएं।
मतदान स्थल पर मोबाइल लाने की अनुमति भी नहीं है। अध्यक्ष पद पर छह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 13, उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए 11, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए तीन, मंत्री पद के लिए नौ, कोषाध्यक्ष पद के लिए 10, संयुक्त मंत्री प्रशासन पद के लिए सात, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद के लिए तीन, संयुक्त मंत्री प्रकाशन पद के लिए पांच, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए 10, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के छह पदों के लिए 20 प्रत्याशी चुनाव मैैदान में हैं। चेयरमैन ने बताया कि चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। समय से मतदान शुरू करा दिया जाएगा।