{"_id":"5b4f93524f1c1b52748b59e0","slug":"181531941714-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे की जमीन पर बनेगा शापिंग कॉम्प्लेक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे की जमीन पर बनेगा शापिंग कॉम्प्लेक्स
राजन राय, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। रेलवे की जमीन पर जल्द ही शॉपिंग कॉम्पलेक्स और होटल का निर्माण होगा। इसके लिए निजी फर्म से रेल प्रशासन ने करार किया है। साढ़े सात करोड़ रुपये में 44 साल का पट्टा हुआ है। इसके बनने से यात्रियों को रेलवे स्टेशन के पास ही ठहरने के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस कमरे उपलब्ध होंगे। खरीदारी के लिए मॉल में जा सकेंगे। यहां शादी-विवाह के लिए भी किराए पर जगह उपलब्ध होगी।
रेलवे बोर्ड ने बड़े स्टेशनों के इर्दगिर्द खाली जमीन पर शॉपिंग कॉम्पलेक्स खोलने के निर्देश दिया हैं। इसी कड़ी में रेल प्रशासन ने धर्मशाला और कैब-वे के पास रेलवे की 28 हजार स्कवायर फीट जमीन का पट्टा किया है। इस जमीन को पहले पेट्रोल पंप के लिए किराए पर दिया गया था। जो अब बंद हो चुका है। अनुबंध खत्म होने के बाद रेलवे ने इस जमीन पर तीन मंजिला कॉम्प्लेक्स के लिए केडी अग्रवाल की फर्म से अनुबंध किया है। प्रस्ताव के मुताबिक प्रथम तल पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और दूसरे तल पर बैंक्वेट हॉल होगा। जबकि तीसरी मंजिल पर होटल बनेगा। यहां जाने के लिए रेलवे स्टेशन के कैब-वे से भी रास्ता होगा।
निजी फर्म से जमीन का पट्टा 44 साल के लिए किया गया है। यहां शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और होटल बनने से यात्रियों को सहूलियत होगी। जल्द ही फर्म निर्माण कार्य शुरू कराएगी।
विज्ञापन
-संजय यादव, सीपीआरओ एनईआर
रेलवे बोर्ड ने बड़े स्टेशनों के इर्दगिर्द खाली जमीन पर शॉपिंग कॉम्पलेक्स खोलने के निर्देश दिया हैं। इसी कड़ी में रेल प्रशासन ने धर्मशाला और कैब-वे के पास रेलवे की 28 हजार स्कवायर फीट जमीन का पट्टा किया है। इस जमीन को पहले पेट्रोल पंप के लिए किराए पर दिया गया था। जो अब बंद हो चुका है। अनुबंध खत्म होने के बाद रेलवे ने इस जमीन पर तीन मंजिला कॉम्प्लेक्स के लिए केडी अग्रवाल की फर्म से अनुबंध किया है। प्रस्ताव के मुताबिक प्रथम तल पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और दूसरे तल पर बैंक्वेट हॉल होगा। जबकि तीसरी मंजिल पर होटल बनेगा। यहां जाने के लिए रेलवे स्टेशन के कैब-वे से भी रास्ता होगा।
विज्ञापन
12 लाख होगा सालाना किराया
अनुबंध कराने वाली फर्म को 12 लाख रुपये सालाना किराया भी जमा करना होगा। फर्म ने अनुबंध के साढ़े सात करोड़ में से चार करोड़ रुपये जमा भी कर दिए हैं।निजी फर्म से जमीन का पट्टा 44 साल के लिए किया गया है। यहां शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और होटल बनने से यात्रियों को सहूलियत होगी। जल्द ही फर्म निर्माण कार्य शुरू कराएगी।
विज्ञापन
-संजय यादव, सीपीआरओ एनईआर