फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Shopping Com Plax to be built on railway land

रेलवे की जमीन पर बनेगा शापिंग कॉम्प्लेक्स

Thu, 19 Jul 2018 01:34 AM IST
राजन राय, अमर उजाला, गोरखपुर।
राजन राय, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Thu, 19 Jul 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
Shopping Com Plax to be built on railway land

विज्ञापन
गोरखपुर। रेलवे की जमीन पर जल्द ही शॉपिंग कॉम्पलेक्स और होटल का निर्माण होगा। इसके लिए निजी फर्म से रेल प्रशासन ने करार किया है। साढ़े सात करोड़ रुपये में 44 साल का पट्टा हुआ है। इसके बनने से यात्रियों को रेलवे स्टेशन के पास ही ठहरने के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस कमरे उपलब्ध होंगे। खरीदारी के लिए मॉल में जा सकेंगे। यहां शादी-विवाह के लिए भी किराए पर जगह उपलब्ध होगी।
रेलवे बोर्ड ने बड़े स्टेशनों के इर्दगिर्द खाली जमीन पर शॉपिंग कॉम्पलेक्स खोलने के निर्देश दिया हैं। इसी कड़ी में रेल प्रशासन ने धर्मशाला और कैब-वे के पास रेलवे की 28 हजार स्कवायर फीट जमीन का पट्टा किया है। इस जमीन को पहले पेट्रोल पंप के लिए किराए पर दिया गया था। जो अब बंद हो चुका है। अनुबंध खत्म होने के बाद रेलवे ने इस जमीन पर तीन मंजिला कॉम्प्लेक्स के लिए केडी अग्रवाल की फर्म से अनुबंध किया है। प्रस्ताव के मुताबिक प्रथम तल पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और दूसरे तल पर बैंक्वेट हॉल होगा। जबकि तीसरी मंजिल पर होटल बनेगा। यहां जाने के लिए रेलवे स्टेशन के कैब-वे से भी रास्ता होगा।
विज्ञापन

12 लाख होगा सालाना किराया

अनुबंध कराने वाली फर्म को 12 लाख रुपये सालाना किराया भी जमा करना होगा। फर्म ने अनुबंध के साढ़े सात करोड़ में से चार करोड़ रुपये जमा भी कर दिए हैं।


निजी फर्म से जमीन का पट्टा 44 साल के लिए किया गया है। यहां शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और होटल बनने से यात्रियों को सहूलियत होगी। जल्द ही फर्म निर्माण कार्य शुरू कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संजय यादव, सीपीआरओ एनईआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed