फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Varanasi to run between Balia, MAMU

वाराणसी से बलिया के बीच चलेगी मेमू

Wed, 11 Jul 2018 01:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Wed, 11 Jul 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
Varanasi to run between Balia, MAMU
गोरखपुर। वाराणसी से वाया गाजीपुर होकर बलिया रूट पर अब मेन लाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (मेमू) ट्रेन दौड़ेगी। इसमें आठ कोच लगाए जाएंगे। 14 जुलाई को प्रधानमंत्री इस ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। पीएम के कार्यक्रम को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


बलिया से वाराणसी के बीच विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। अब इस रूट पर इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनें चलेंगी। इसी क्रम में मेमू चलाने की योजना बनी है। इससे छोटी दूरी की यात्रा करने वालों सहूलियत होगी। पूर्वोत्तर रेलवे में चलने वाली यह दूसरी मेमू ट्रेन होगी। पहली ट्रेन लखनऊ से बाराबंकी के बीच वर्ष 2002 में चलाई गई थी। मेमू के शेड्यूल अभी रेलवे बोर्ड से जारी नहीं हुए हैं। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि मेमू का उद्घाटन प्रधानमंत्री 14 जुलाई को वाराणसी में कर सकते हैं। इसकी तैयारियां की जा रही हैं। रेलवे बोर्ड को ट्रेन का शेड्यूल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed