फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Wagon wreckage derailed in Naqha during the shanting

शंटिंग के दौरान नकहा में पटरी से उतरा मालगाड़ी का वैगन

Sun, 08 Jul 2018 01:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sun, 08 Jul 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
Wagon wreckage derailed in Naqha during the shanting
गोरखपुर। नकहा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को मालगाड़ी का वैगन पटरी से उतर गया। इसके चलते गोरखपुर-आनंदनगर रेलवे रूट पर ट्रेनों का आवागमन चार घंटे ठप रहा। इससे तीन ट्रेनें प्रभावित हुईं।
विज्ञापन


शनिवार को नकहा रेलवे स्टेशन पर खाली मालगाड़ी की शंटिंग की जा रही थी। इसी बीच एक वैगन के पटरी से उतरने से नौतनवां-मंडुआडीह सवारी गाड़ी को पीपीगंज और गोंडा से आ रही 75008 डेमू ट्रेन को मानीराम के पास रोक दिया गया। वैगन के पटरी से उतरने के बाद गोरखपुर रेलवे स्टेशन से आपदा राहत ट्रेन और बोगी उठाने वाली क्रेन भी भेजी गई। बोगी हटने के बाद ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ और गोरखपुर से नौतनवां जाने वाली 75015 डेमू पांच घंटे की देरी से रवाना हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed