फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   देवरिया के तीन कॉलेजों में नकल की पुष्टि, विद्यार्थियों के कटेंगे नंबर

देवरिया के तीन कॉलेजों में नकल की पुष्टि, विद्यार्थियों के कटेंगे नंबर

Tue, 03 Apr 2018 09:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Tue, 03 Apr 2018 09:14 PM IST
विज्ञापन
देवरिया के तीन कॉलेजों में नकल की पुष्टि, विद्यार्थियों के कटेंगे नंबर
गोरखपुर यूनिवर्सिटी। - फोटो : Amar Ujala
गोरखपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध देवरिया के तीन कॉलेजों में सामूहिक नकल का आरोप सही पाया गया है। जांच कमेटी ने यूनिवर्सिटी प्रशासन को सौंपी अपनी रिपोर्ट में सीसीटीवी कैमरों से छेड़छाड़ की बात की पुष्टि की है। रिपोर्ट मिलने पर मंगलवार देर शाम कुलपति की अध्यक्षता में हुई बैठक में तीनों कॉलेजों की 17, 19 और 20 मार्च को आयोजित परीक्षा को सामूहिक नकल की श्रेणी डाल दिया गया और सभी विद्यार्थियों के 30 फीसदी नंबर काटने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


इसके साथ ही तीनों कॉलेजों समेत पूरे भटनी ब्लॉक में मौजूद 12 कॉलेजों में परीक्षा की निगरानी के लिए विशेष उड़ाका दल गठित किया गया है। प्रो. गोपीनाथ को इसका संयोजक और प्रो. रविशंकर सिंह, डॉ. आलोक गोयल और डॉ. उदय सिंह को सदस्य बनाया गया है। ये टीम भटनी के सभी 12 कॉलेजों की परीक्षा अपनी निगरानी में कराएगी।
विज्ञापन


पिछले महीने कुलपति से देवरिया के तीन कॉलेजों में सामूहिक नकल की शिकायत की गई थी। शिकायतकर्ता ने कॉलेज प्रबंधन पर सीसीटीवी कैमरों से भी छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। इस पर कुलपति प्रो. वीके सिंह ने तीन सदस्यीय (प्रो. संजीत गुप्ता, प्रो. चंद्रशेखर और डॉ. विनय सिंह) कमेटी से जांच कराई, तो शिकायत सही पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली दफा तत्काल कार्रवाई
वार्षिक परीक्षाओं में सामूहिक नकल की शिकायतें तो अक्सर मिलती रही हैं, मगर पहली दफा यूनिवर्सिटी प्रशासन ने तत्काल आरोपी कॉलेजों में कार्रवाई कर नजीर पेश की है। 

पहले भी नकल की मिली है शिकायत
जिम्मेदारों की मानें तो जिन कॉलेजों के नाम सामने आए हैं। उनके खिलाफ वार्षिक परीक्षाओं के दौरान पहले भी नकल की शिकायत होती है, मगर इनकी रसूख के आगे यूनिवर्सिटी प्रशासन से जुड़े लोग भी हाथ डालने से कतराते हैं।

इन कॉलेजों की हुई थी शिकायत
रामगुलाम राय महाविद्यालय, शिव सल्लहपुर, भटनी
बहादुर यादव महाविद्यालय, भटनी
सिद्धेश्वर शीतल देव महाविद्यालय भरेह चौराहा, भटनी

अभी तो कटे नंबर, अब निरस्त होगा केंद्र
नकल के दोषी सिद्धेश्वर शीतल देव कॉलेज के 30 फीसदी नंबर काटने के साथ ही कुलपति ने कॉलेज को एक सप्ताह के अंदर मिल रही शिकायतों को दूर करने की सख्त हिदायत दी है। साथ ही ये साफ कर दिया है कि अगर इसके बाद भी कॉलेज का रवैया नहीं बदला तो केंद्र निरस्त कर दिया जाएगा।


किसी भी कीमत पर नकल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आगे भी नकल के आरोपी कॉलेजों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। उड़ाका दल को भी एहतियात बरतने के खास निर्देश दिए गए हैं।
- प्रो. वीके सिंह, कुलपति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed