फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   चौथे दिन कोई नामांकन नहीं, 13 पर्चे बिके, अब केवल दो दिन शेष

चौथे दिन कोई नामांकन नहीं, 13 पर्चे बिके, अब केवल दो दिन शेष

Sat, 17 Feb 2018 08:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sat, 17 Feb 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
चौथे दिन कोई नामांकन नहीं, 13 पर्चे बिके, अब केवल दो दिन शेष
नामांकन न होने से कलेक्ट्रेट में पसरा सन्नाटा। - फोटो : Amar Ujala
गोरखपुर सदर संसदीय सीट की नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन शनिवार को भी किसी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र नहीं दाखिल किया। सिर्फ 13 और लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा। इनमें कांग्रेस प्रत्याशी सुरहिता करीम भी शामिल हैं। अब तक भारत सर्वोदय पार्टी के प्रत्याशी गिरीश नारायण पांडेय के तौर पर सिर्फ एक नामांकन हो सका है।
विज्ञापन


रविवार को नामांकन कार्य बंद रहेगा। लिहाजा पर्चा दाखिल करने के लिए अब दो ही दिन का मौका है। कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है। माना जा रहा है कि रविवार की शाम तक भाजपा और सपा भी अपने प्रत्याशी तय कर लेंगे। अब तक कुल 41 लोग नामांकन पत्र ले जा चुके हैं। ऐसे में अंतिम दो दिनों में सर्वाधिक नामांकन होने के आसार हैं। इसे देखते हुए जिला प्रशासन भी सतर्क है। नामांकन के आम दिनों की तुलना में अंतिम दो दिनों के लिए सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


सपा के नाम से दो लोगों ने लिए नामांकन पत्र
समाजवादी पार्टी ने अभी अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है मगर पार्टी के नाम पर दो लोग नामांकन पत्र ले जा चुके हैं। इनमें प्रवीण कुमार निषाद और नगीना प्रसाद का नाम शामिल है। हालांकि नामांकन पत्र किसी भी दल के नाम से ले जाया जा सकता है, मगर नामांकन के वक्त प्रत्याशी को लेकर पार्टी का अधिकृत घोषणा पत्र देना अनिवार्य होता है। वहीं सपा के जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव का कहना है कि पार्टी की तरफ से अभी कोई नामांकन पत्र नहीं लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed