{"_id":"59ee0aae4f1c1bd7538b8c75","slug":"181508772526-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय बैडमिंटन : गोरखपुर के तीन खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय बैडमिंटन : गोरखपुर के तीन खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल में
Updated Mon, 23 Oct 2017 09:17 PM IST
विज्ञापन
बैडमिंटन खेलते खिलाड़ी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। रीजनल स्टेडियम में तीन दिवसीय प्रकाश नारायण श्रीवास्तव राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में सोमवार को गोरखपुर के तीन खिलाड़ियों ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। अंडर -13 में गोरखपुर केे शिवम श्रीवास्तव और अलामीन सिद्विकी और अंडर-15 में बालक वर्ग में दुर्गेश प्रताप सिंह ने जीत हासिल कर आगे की राह बनाई है।
प्रतियोगिता में सोमवार को खेले गए मैच में अंडर -13 वर्ग में नोयडा के नीर नेहवाल ने लखनऊ के वेदांश जोशी को 30 -28, सिद्धार्थ राज ने गाजियाबाद के परम चौधरी को 30-29, गाजियाबाद के चिराग ने बिजनौर के कौशल चौधरी को 30-28, यूपीबीए के भूमेश उत्तरनी ने गोरखपुर के अनुभव को 30-29, तथा बालिकाओं के अंडर -13 एकल वर्ग में मेरठ की काजल पनवार ने यूपीबीए की रानी कलरा को 30- 29, तथा क्वार्टर फाइनल मैच में रामा सिंह इटावा ने मेरठ के काजल पनवार को पराजित किया।
क्वार्टर फाइनल बालिका युगल वर्ग की अंडर -15 श्रेणी में काजल शुक्ला लखनऊ एवं सुधा तोमर नोयडा की टीम ने इलाहाबाद की अनपरा और संपदा की जोड़ी को 30 -24, और यूपीबीए की काव्या कुशवाहा और मान्य मेहता ने फैजाबाद की रिशिका यादव और प्रवीना राय की जोड़ी को 30-23 अंकों से जीत दर्ज की।