फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   मतदेय स्थल बढ़ाने के लिए मांगे सुझाव

मतदेय स्थल बढ़ाने के लिए मांगे सुझाव

Wed, 18 Oct 2017 11:13 PM IST
sant kabir nagar
sant kabir nagar Updated Wed, 18 Oct 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
मतदेय स्थल बढ़ाने के लिए मांगे सुझाव
कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक को संबोधित करते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। जनपद में सामान्य विधानसभा चुनाव में मतदेय स्थलों के निर्धारण के संबंध में जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इस अवसर पर डीएम ने कहा कि जो भी राजनीतिक दल अपना सुझाव देना चाहते हैं वे 21 अक्टूबर तक दें सकते हैं। इसके बाद 23 अक्टूबर को सूची को अंतिम रूप देकर निर्वाचन आयोग को भेज दिया जाएगा। प्रशासन ने विधान सभा क्षेत्र मेंहदावल में पांच मतदेय स्थल बढ़ाए है, जिससे अब कुल मतदेय स्थलों की संख्या 503 हो गई है। इसी प्रकार खलीलाबाद विधान सभा क्षेत्र में कुल 10 मतदेय स्थल बढ़ाए गए हैं, ऐसे में अब मतदेय स्थलों की संख्या 491 हो गई है। इसके साथ ही आटा कला व एइचाकाट का मतदेय स्थल आंगनबाड़ी केंद्र से हटाकर प्राथमिक विद्यालयों में कर दिया गया है। विधान सभा धनघटा में दो मतदेय स्थल बढ़ाए गए हैं। अब यहां पर कुल मतदेय स्थलों की संख्या 409 हो गई है। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष राम ललित चौधरी, सपा के राजेश पांडेय, विजय कुमार भाष्कर, एसडीएम खलीलाबाद आलोक कुमार यादव, एसडीएम धनघटा उमेशचंद्र निगम, तहसीलदार खलीलाबाद अरविंद कुमार सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed