{"_id":"59de778f4f1c1bf4688b54b6","slug":"181507751823-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर बिकेगी करोड़ों की कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर बिकेगी करोड़ों की कार
Updated Thu, 12 Oct 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
दीपावली के लिए बाजार में वैसे तो हर तरफ तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन कार बाजार में विशेष उत्साह है। इस बार धनतेरस के दिन ही लगभग 150 से ज्यादा गाड़ियों की डिलेवरी होनी है। पिछली दीपावली की तुलना में इस बार एसयूवी गाड़ियों की ज्यादा डिमांड है। इस बार धनतेरस 17 को है। धनतेरस में शुभ संयोग की मान्यता के चलते जमकर खरीदारी करते हैं। कार के प्रति लोगों के उत्साह को देखते हुए शोरूम संचालक इसे भुनाने में लगे हैं। इसके लिए स्टॉक सुरक्षित रखने और ग्राहकों के मनपसंद रंग की कार की उपलब्धता सुनिश्चित करने में समेत अन्य तैयारियों शहर के शो रूमों में चल रही है।
शोरूमों के जिम्मेदार बोले
जीएसटी का असमंजस खत्म हुआ
हुंडई शोरूम के सेल्स मैनेजर प्रवीण ने बताया जीएसटी के बाद टैक्स को लेकर लोगों में थोड़ा असमंजस था, लेकिन अब एक बार फिर से बाजार सामान्य हो गया है। इस बार उम्मीद है पहले से भी ज्यादा लोग गाड़ियां खरीदने आएंगे। अभी तक कुल 70 गाड़ियां बुक हो गई हैं, इनकी डिलिवरी धनतेरस को करनी है।
धनतेरस के दिन 45 गाड़ियों की देनी है डिलिवरी
आरकेबीके के एजीएम बीएस सोलंकी ने बताया कि इस बार लोग बड़ी गाड़ियों में ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं। ऐसे में उनकी समय से उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाएगी। धनतेरस में 45 गाड़ियों की डिलिवरी देनी है। ं
विज्ञापन
लगातार बढ़ रही है बुकिंग की संख्या
टाटा मोटर्स के एजीएम राजेश ने बताया कि उनके यहां लगातार गाड़ियों की बुकिंग के लिए लोग आ रहे हैं। स्टाक के आधार पर 40 गाड़ियां ही बुक की गई हैं। इन गाड़ियों के धनतेरस के दिन डिलिवरी देनी है।
करोड़ों का होगा व्यापार
धनतेरस के मौके पर बिकने वाली एक कार का औसत मूल्य 5 लाख रुपये माना जाए तो इस दिन बिकने वाली गाड़ियों का कुल मूल्य करीब 10 करोड़ के आसपास होगा।
स्पीकअप
कई दिनों से नई गाड़ी लेने की सोच रहा था। धनतेरस में गाड़ी को लेकर काफी भागदौड़ करनी पड़ती, मनपसंद रंग और मॉडल मिलने में भी दिक्कत हो सकती थी, इसलिए आज ही गाड़ी खरीद ली।
- अभिमन्यु
मैने कई दिनों पहले ही गाड़ी बुक करा दी थी। धनतेरस के एक हफ्ते पहले डिलिवरी मिलनी थी। लेकिन धनतेरस में गाड़ी खरीदने का अलग क्रेज होता है। ऐसे में उस दिन ही डिलिवरी लूंगा।
- शशांक