{"_id":"59ac48764f1c1b17278b5022","slug":"181504462966-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिकरिया नाले में डूबने से छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिकरिया नाले में डूबने से छात्र की मौत
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बखिरा(संतकबीरनगर)। क्षेत्र के कोलकी चमरसन गांव के पास रविवार को आमी नदी के सिकरिया नाले में डूबने से 10वीं के छात्र की मौत हो गई। घटना के वक्त ट्यूशन से लौट रहा था।
कोलकी चमरसन के पूर्व प्रधान रामवृक्ष ने बताया कि गांव के गंगासागर यादव का बेटा शिवम (18) उर्फ आकाश यादव खलीलाबाद क्षेत्र के माहनपार गांव के निकट स्थित एक विद्यालय में हाईस्कूल का छात्र था। वह प्रतिदिन की भांति माहनपार से ट्यूशन पढ़कर साइकिल से घर लौट रहा था। जैसे ही वह गांव के निकट स्थित आमी से निकले सिकरिया नाले के पास पहुंचा, वहां कुछ बच्चे स्नान कर रहे थे। आकाश ने भी स्नान करने के लिए नाले में छलांग लगा दी। इसमें अधिक पानी होने की वजह से वह गहराई में पहुंच कर डूब गया। वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो लोगों की भीड़ जुट गई। उसी बीच आकाश के परिजन भी मौके पर पहुंचे। सूचना पर यूपी 100 की टीम भी पहुंची। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद नाले में डूबे छात्र को बाहर निकाला गया। परिजन पुलिस के वाहन से ही छात्र को जिला अस्पताल ले गए,जहां देखते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांव के लोगों ने बताया कि आकाश दो भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था। वह काफी होनहार व मिलनसार था। परिवार को उससे काफी उम्मीदें थीं। पिता गंगासागर मुंबई में काम करते हैं, फिलहाल वह घर पर ही रह रहे हैं। पिता ने बताया कि बेटे की मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। आकाश की मां सदमे में थी। वह बार-बार रोते- रोते बेहोश हो जा रही थी। एसओ रामभवन यादव ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।