फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   मैडम की भूमिका खंगालने में जुटी पुलिस

मैडम की भूमिका खंगालने में जुटी पुलिस

Thu, 31 Aug 2017 01:56 AM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
मैडम की भूमिका खंगालने में जुटी पुलिस

विज्ञापन
गोरखपुर।
पूर्व प्राचार्य डॉ. राजीव मिश्र की पत्नी डॉ. पूर्णिमा शुक्ला की भूमिका खंगालने में पुलिस जुट गई है। मंगलवार देर शाम को मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने परिसर स्थित दुकानों पर पूछताछ की। इसमें ‘मैडम’ की बाबत सवाल किए गए। कई दुकानदारों के पुलिस ने बयान दर्ज किए।
10-11 अगस्त को ऑक्सीजन की कमी के बीच बीआरडी में हुई मौतों पर हंगामा मचा तो मामले में ‘मैडम’ की भूमिका पर सवाल उठे। उन पर कमीशनखोरी के आरोप लगे। बात सामने आई कि परिसर में उनकी अनुमति के बिना कुछ नहीं होता था। यह भी पता चला कि परिसर में चलने वाली दुकानों की रसीद से काफी ज्यादा रकम वसूलने के बाद दुकान चलाने की अनुमति दी गई थी। इसके साथ ही ट्रामा सेंटर संविदा नर्सों के नेता के बयान भी पुलिस ने दर्ज किया। इसके लिए मंगलवार देर शाम को उन्हें मेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी ने फोन करके चौकी पर बुलाया था। यहां पुलिस के कुछ और अफसर मौजूद थे। उनसे धरने का कारण पूछा गया साथ ही डॉ. पूर्णिमा शुक्ला की भूमिका पर सवाल किए गए। बता दें कि पिछले दिनों ट्रामा सेंटर के नर्सों ने पूर्व प्राचार्य की पत्नी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।
विज्ञापन


सामने आने लगी आरोपी दंपती की अकूत संपत्ति
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज परिसर में पूर्व प्राचार्य डॉ. राजीव मिश्र और उनकी पत्नी डॉ. पूर्णिमा शुक्ला की अकूत संपत्तियों पर बुधवार को पूरे दिन चर्चा चलती रही। यह भी बात उठी कि पुलिस भी इनकी संपत्ति की जांच में जुट गई है। बीआरडी के पुराने कर्मचारियों के मुताबिक डॉ. राजीव मिश्र के प्राचार्य बनने के बाद इस दंपती ने अकूत संपत्ति बटोरी। शहर में इनके कई फ्लैट होने के साथ कुछ जगहों पर फ्लैट बुक कराने की बात सामने आई। इसके साथ हरियाणा में हाल ही में खरीदी गई कीमती जमीन पर भी बात चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed