{"_id":"59a71f5d4f1c1b5c738b478a","slug":"181504124765-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर फिश प्लेट खुला मिलने से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक पर फिश प्लेट खुला मिलने से हड़कंप
Updated Thu, 31 Aug 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। लगातार हो रहे रेल हादसों के बीच कुसम्ही बाजार के पास रेलवे ट्रैक की फिश प्लेट खुली होने की सूचना से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में गोरखपुर आ रही छपरा-मथुरा एक्सप्रेस को रोक दिया गया। जांच में स्पेयर जागल प्लेट ढीली मिली, जिसे ठीक कर आधे घंटे बाद ट्रेनों की आवाजाही शुरू करा दी गई है।
कुसम्ही बाजार स्टेशन के पास से गुजर रहे यूपी पुलिस के सिपाही अनिल कुमार गोंड ने डायल 100 पर सुबह सवा आठ बजे सूचना दी थी कि रेलवे ट्रैक पर लगी फिश प्लेट खुली है और नट, बोल्ट गिरा हुआ है। सूचना पाते ही पुलिस ने रेलवे प्रशासन से संपर्क साधा और इसकी जानकारी दी। इसके बाद रेलवे में हड़कंप मच गया। गोरखपुर आ रही छपरा-मथुरा एक्सप्रेस को तत्काल रोका गया और रेलवे स्टाफ ने जांच शुरू कर दी। फिश प्लेट के आगे पटरियों को कसने के लिए हर 500 मीटर पर लगी स्पेयर जागल प्लेट खुली पाई गई। इसे कसने के बाद रेल ट्रैक की पेट्रोलिंग कराके खड़ी ट्रेन को रवाना किया गया। एसपी नार्थ ने सूचना देने वाले सिपाही अनिल कुमार गोंड को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और साथ ही सिपाही को पुरस्कृत करने के लिए उच्चाधिकारियों को भी पत्र लिखा है।
कोट
कंट्रोल रूम को रेलवे ट्रैक की फिश प्लेट टूटने की खबर मिली थी। इसके बाद ट्रैक की जांच पीडब्लूआई और स्टॉफ ने की। पटरियों को कसने के लिए लगी स्पेयर जागल प्लेट का एक नट-बोल्ट ढीला था, जिसे कस दिया गया। सुरक्षा व संरक्षा के दृष्टिकोण से कहीं कोई गड़बड़ी नहीं मिली। ट्रेन पटरी से गुजर भी जाती तो कोई हानि नहीं होती।
विज्ञापन
- संजय यादव, सीपीआरओ