फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   इंसेफेलाइटिस----

मासूमों की जान जा रही, डॉक्टर- कर्मचारी नदारद

Sat, 15 Jul 2017 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 15 Jul 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
इंसेफेलाइटिस----
कमिश्नर ने स्वास्‍थ्य सेवाओं की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को कड़ी हिदायत दी। - फोटो : Amar Ujala
मंडल के चार जिलों के अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज नहीं हो रहा है। इसका खुलासा कमिश्नर अनिल कुमार की छानबीन से हुआ। कमिश्नर की ओर गठित टीमों की जांच में 40 डॉक्टर और 171 कर्मचारी गैरहाजिर मिले हैं। कमिश्नर ने पूरी जिम्मेदारी मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) पर तय की और फटकार लगाते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। संबंधित डॉक्टर, कर्मचारियों के वेतन रोकने की कार्रवाई की भी की जाएगी।
विज्ञापन


गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज और कुशीनगर के उप जिलाधिकारी ने अपने-अपने तहसील क्षेत्र में अस्पताल, प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। कमिश्नर के आदेश पर देखा कि इलाज के इंतजाम ठीक हैं या नहीं। मौके पर पहुंचे अफसरों को स्वास्थ्य सेवाएं ध्वस्त मिलीं। बड़ी संख्या में डॉक्टर, कर्मचारी नदारद मिले। इंसेफेलाइटिस के मरीजों को सही इलाज नहीं मिल पा रही है। बताते चलें कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में ही 83 बच्चों की मौत हो चुकी है। कमिश्नर और डीएम लगातार मीटिंग पर मीटिंग कर रहे हैं। समय से इलाज मिल सके, इसलिए जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी पर संसाधन बढ़ाने के साथ ही डॉक्टरों, कर्मचारियों को अस्पतालों पर समय से पहुंचने और गंभीरता से इलाज करने की हिदायत दे रहे, मगर डॉक्टरों, कर्मचारियों पर इसका कोई असर नहीं हो रहा।
विज्ञापन


चौपाल लगाकर करें जागरूक
गुरुवार को भी कमिश्नर ने बैठक कर सीएमओ और डीपीआरओ को इंसेफेलाइटिस से बचाव के लिए गांवों, ब्लॉक मुख्यालयों में फिर से प्रभातफेरी, चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। इंसेफेलाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर पर भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या कम मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने स्वाइन फ्लू एवं डेंगू से बचाव के लिए प्रत्येक रविवार को कूलर ड्राई-डे मनाने को कहा। इस दिन अभियान चलाकर कूलर के पानी को सूखाने और उसकी सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सतर्क रहने के लिए प्रधानों को डीएम की पाती
इंसेफेलाइटिस से बचाव के लिए डीएम राजीव रौतेला की तरफ से सभी प्रधानों को पत्र लिखा जा रहा है। इसके माध्यम से गांव के सभी लोगों के निरोगी रहने की कामना करते हुए डीएम ने प्रधान से पानी के बहाव और नाली की समुचित व्यवस्था कराने के साथ ही साथ नियमित सफाई कराने की अपील की है। ग्रामीणों को खुले में शौच करने पर रोक लगाने के साथ ही साथ उन्हें शौचालय बनवाने के लिए जागरुक करने को कहा। साथ ही यह भी बताने को कहा है कि सरकार इसके लिए 12 हजार रुपये की मदद भी कर रही है। इसी तरह कहीं पर भी पानी एकत्रित न होने तथा सीएमओ की तरफ से सभी गांवों को मिलने वाले अनटाइड फंड से गांवों में दवाओं का छिड़काव कराने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed