फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   संक्रमण की आशंका में खाली कराई नियोनेटल यूनिट

संक्रमण की आशंका में खाली कराई नियोनेटल यूनिट

Wed, 05 Jul 2017 01:04 AM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
संक्रमण की आशंका में खाली कराई नियोनेटल यूनिट

विज्ञापन
गोरखपुर।
मेडिकल कॉलेज के नियोनेटल यूनिट (एनएनयू) में इस साल 785 नवजातों की मौत के बाद जिम्मेदार जागे हैं और इन मौतों के पीछे संक्रमण को वजह मानते हुए अब इसका विसंक्रमण कराना शुरू कर दिया है। इसके लिए दो दिनों तक एनएनयू को पूरी तरह से खाली कराकर यहां भर्ती मरीजों को बगल के कमरे में शिफ्ट कर दिया गया है। इसमें वार्मर भी रखा गया है।
22 जून को अपर मुख्य सचिव अनीता भटनागर जैन के सामने नवजातों की मौतों का मामला आया था। उनके दौरे के बाद नवजातों की मौतों की संख्या में और इजाफा हुआ। जुलाई में मौतों के आंकड़े तेजी से बढ़े। महज तीन दिन में ही 33 नवजात भर्ती हुए। इनमें से 18 की मौत हो गई। इस साल एनएनयू में 1948 नवजात भर्ती हुए और कुल 785 मौतें हुईं। इसे लेकर डॉक्टरों ने एनएनयू में संक्रमण फैलने की आशंका जताई। डॉक्टरों का मानना है कि एक-एक वार्मर पर तीन से चार मासूमों के भर्ती होने के कारण संक्रमण फैल सकता है। इसके बाद वार्ड को खाली कराने का फैसला किया गया। बीते पांच दिनों से डॉक्टर व कर्मचारी भर्ती बच्चों के लिए अस्थाई वार्ड तैयार करने में जुटे रहे। मंगलवार को वार्ड खाली कराया गया। विसंक्रमण के लिए छिड़काव कराया गया। इसके बाद एनएनयू को दो दिन के लिए सील कर दिया गया है।
विज्ञापन


गंभीर हालत वाले नवजात का होता है उपचार
एनएनयू में गंभीर नवजात बच्चे भर्ती होते हैं। प्रीमेच्योर डिलीवरी, कम वजन, पीलिया, निमोनिया और संक्रामक बीमारी से पीड़ित नवजात बच्चों को इसमें भर्ती किया जाता है। सबसे ज्यादा उन बच्चों की संख्या होती है जो कि जन्म के बाद बाहरी वातावरण में सही से सांस नहीं ले पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन


संक्रमण नहीं फैला है सिर्फ उसकी आशंका है। इसलिए विसंक्रमण कराया जा रहा है। प्रक्रिया शुरू हो गई है। दो दिन तक एनएनयू को सील रखा जाएगा। इसके बाद ही नवजातों को भर्ती किया जाएगा।
- डॉ. कफील अहमद, प्रभारी, इंसेफेलाइटिस वार्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed