फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बेरोजगारों पर पुलिस ने बरसाई लाठियां

बेरोजगारों पर पुलिस ने बरसाई लाठियां

Thu, 29 Jun 2017 08:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 29 Jun 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
बेरोजगारों पर पुलिस ने बरसाई लाठियां
रोजगार मेले में आए बेरोजगारों पर लाठी भांजती पुलिस। - फोटो : Amar Ujala
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के दीक्षा भवन में आयोजित रोजगार मेला पहले ही दिन बदइंतजामियों की भेंट चढ़ गया। पहले तो बिना व्यवस्था के हजारों की संख्या में युवाओं को बुला लिया गया, फिर व्यवस्था के नहीं संभलने पर पुलिस ने उन पर दौड़ा-दौड़ा कर लाठियां बरसाईं। अचानक हुए लाठीचार्ज से वहां अफरा-तफरा का माहौल हो गया। बचने की फिराक में कई युवा गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन


गुरुवार को मेले में महिला अभ्यर्थियों को भी फजीहत का सामना करना पड़ा। भीड़ में उन्हें भी धक्का-मुक्की का शिकार होना पड़ा। पूरे दिन भीषण गर्मी में कर्मचारियों के साथ मेले में आए बेरोजगारों को भी परेशान होना पड़ा। आयोजकों की ओर से बेरोजगार के बैठने के लिए व्यवस्था तो की गई थी, मगर ये इंतजाम नाकाफी साबित हुए। सुबह से शाम तक चली प्रक्रिया के दौरान कई बार पुलिस को युवाओं को गेट से हटाने के लिए लाठी का इस्तेमाल करना पड़ा। कौशल विकास मिशन, रोजगार दफ्तर और व्यवसायिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रोजगार मेला में 64 कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। टेक्निकल और नॉन टेक्निकल वर्ग में कुल मिलाकर 11466 रिक्त पदों के लिए प्रक्रिया का शुभांरभ किया गया।
विज्ञापन


महिला अभ्यर्थियों के लिए नहीं थे कोई इंतजाम
जिला प्रशासन की ओर से महिला अभ्यर्थियों के लिए र्कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। इससे दीक्षा भवन में प्रवेश करने के दौरान उन्हें धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ा। कुछ तो प्रवेश करने के दौरान ही वहीं गिर पड़ीं। महिला अभ्यर्थियों के लिए न तो दीक्षा भवन में प्रवेश के लिए कोई अलग लाइन बनी थी और न ही कमरे में। मजबूरी में उन्हें धक्के खाकर लड़काें के गेट से अंदर जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीषण गर्मी ने लिया इम्तिहान
रोजगार मेला के लिए आयोजकों की ओर से दीक्षा भवन के तीनों फ्लोर को कंपनियों के लिए रिजर्व किया गया था, मगर भीषण गर्मी ने अभ्यर्थियों के साथ इंटरव्यू करने आई कंपनियों के कर्मचारियों का इम्तिहान लिया। भीषण गर्मी और उमस मेें सभी को फजीहत झेलनी पड़ी।


फेल हुआ दावा
जिला प्रशासन की ओर से दीक्षा भवन में 16 हजार अभ्यर्थियों को संभाल लेने का दावा किया गया था। ये दावा रोजगार मेला के पहले ही दिन फुस्स हो गया। जिला प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा बेरोजगारों को भुगतना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed