फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   नालों की सफाई न होने पर जवाब तलब

नालों की सफाई न होने पर जवाब तलब

Wed, 28 Jun 2017 08:27 PM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 08:27 PM IST
विज्ञापन
नालों की सफाई न होने पर जवाब तलब

विज्ञापन
गोरखपुर। शहर के विभिन्न चौराहों पर लंबे समय से खराब पड़ी ऑटोमेटिक ट्रैफिक लाइट दुरुस्त कराई जाएंगी। बुधवार को जिला नगरीय विकास अभिकरण की बैठक के दौरान कमिश्नर अनिल कुमार ने इस बाबत निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि एक जुलाई तक हर हाल में इन लाइटों को ठीक करा लिया जाए। इसके बाद यातायात विभाग यह सुनिश्चित करें कि इन लाइटों के मुताबिक ट्रैफिक का संचालन हो।
बैठक के दौरान नालों का सफाई का कार्य संतोषजनक न मिलने पर कमिश्नर पर मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी से जवाब तबल किया। उन्होंने इस लापरवाही पर उनसे तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा। नगरनिगम के अधिकारियों को निर्देश दिया कि रोस्टरवार सपाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और रोस्टर बनाकर सार्वजनिक शौचालयों आदि की सफ ाई कराई जाए। उन्होंने हर वार्ड में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए व्यवस्था बनाने के लिए निर्देश दिए। कहा कि सड़कों के चौड़ीकरण को ध्यान में रखते हुए शौचालय आदि का निर्माण कराया जाए ताकि भविष्य में सड़कों को चौड़ा करते समय शौचालय तोड़ने की नौबत न आए। उन्होंने कहा कि सफ ाई व्यवस्था के लिए जिन ठेकेदारों की तरफ से अच्छे कार्य नहीं किये जा रहे हैं, उन्हें नोटिस देकर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

बैठक के दौरान उन्होंने सड़कों के डिवाइडर निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण, सीवरेज आदि की भी समीक्षा की। इस मौके पर नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश सिंह समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed