{"_id":"5cc9f55dbdec22077a426d40","slug":"171556739421-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर पहुंचे पीएम ने पूछा, कैसी है चुनाव की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर पहुंचे पीएम ने पूछा, कैसी है चुनाव की तैयारी
Thu, 02 May 2019 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को करीब 10 मिनट गोरखपुर एयरपोर्ट पर रुके और कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की। इस दौरान उन्होंने चुनावी तैयारियों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद वह जनसभा को संबोधित करने हेलीकॉप्टर से रवाना हो गए।
प्रधानमंत्री का विशेष विमान बुधवार की सुबह करीब 11 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचा। एयरपोर्ट पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, मेयर सीताराम जायसवाल, प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह और क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने गुलाब का फूल देकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने सबका नाम जाना, फिर प्रधानमंत्री ने पूछा और चुनाव की तैयारी कैसी है? प्रचार अभियान को बूथ स्तर तक किस तरह से ले जाया गया? इस पर भाजपा नेताओं ने कहा कि इस बार बेहतर तैयारी के साथ चुनाव मैदान में उतरे हैं।
गोरखपुर की जनता नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है। भाजपा नेताओं ने चुनावी रणनीति की जानकारी भी दी, फिर कुछ देन अनौपचारिक बातचीत हुई । इस मौके पर जिलाध्यक्ष जनार्दन, महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, देवेंद्र पाल, रमेश गुप्ता, धर्मवीर सिंह, रणविजय शाही, अजय सिंह संचू, नीरज सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।