फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   अब गोरखधाम एक्सप्रेस में दो जनरल कोच बढ़ाए गए

अब गोरखधाम एक्सप्रेस में दो जनरल कोच बढ़ाए गए

Fri, 26 Apr 2019 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 26 Apr 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
अब गोरखधाम एक्सप्रेस में दो जनरल कोच बढ़ाए गए
ट्रेन
गोरखपुर। गोरखधाम एक्सप्रेस में जनरल श्रेणी में सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अब ट्रेन में जनरल श्रेणी के दो कोच बढ़े हैं। छह मई से पांच की जगह सात जनरल कोच लगाए जाएंगे। हालांकि इसके लिए दो एसी थ्री कोच कम किए गए हैं।
विज्ञापन


यात्रियों की मुश्किलों को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। रेल प्रशासन ने गोरखधाम एक्सप्रेस में आधुनिक सुविधाओं वाला एलएचबी (लिंक हॉफमैन बुश) कोच लगा दिए। इससे जनरल श्रेणी के दो कोच कम हो गए। वहीं एसएलआर कोच में महिला एवं दिव्यांग के बर्थ भी हटा लिए गए थे। होली के बाद जब यात्रियों की भीड़ उमड़ी तो उन्हें संभालना मुश्किल हो गया। कई दिनों तक अफरातफरी रही। भीड़ को काबू में करने के लिए टोकन व्यवस्था शुरू कराई गई। लेकिन समस्या जस की तस बनी रही।
विज्ञापन

 
अब रेल प्रशासन ने कोच की संरचना में बदलाव कर राहत देने की कोशिश की है। नई संरचना के मुताबिक अब ट्रेन में गोरखपुर से छह मई तथा हिसार से सात मई से जनरेटर सह लगेज यान के दो, साधारण श्रेणी के सात, शयनयान श्रेणी के आठ, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के तीन, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक और वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी का एक कोच लगेगा। इस तरह से कुल 22 कोच लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed