{"_id":"5c2a5a50bdec22569632fbd7","slug":"171546279504-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी की दीवार पर दर्ज है सांस्कृतिक विरासत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी की दीवार पर दर्ज है सांस्कृतिक विरासत
Mon, 31 Dec 2018 11:35 PM IST
ajay Kumar
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Published by: ajay Kumar
Updated Mon, 31 Dec 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। शहर में ऐसी दीवार है जो किसी म्यूजियम से कम नहीं। गोरखपुर की संस्कृति, परंपरा और इतिहास को समेटने वाली दीवार पर बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली की झलक है तो कबीर की समाधि भी। गोरखनाथ मंदिर की खूबसूरती दिख रही है तो साथ में गीता प्रेस के धार्मिक इतिहास का अक्स भी मौजूद है।
यह दीवार एमपी इंटर कॉलेज की है, जिसकी बागडोर गोरक्षनाथ पीठ से जुड़ी है। इस पीठ के पीठाधीश्वर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। दीवार को संवारने और सजाने के लिए नगर निगम ने गोद ले रखा है। कॉलेज के प्रिंसिपल अरुण सिंह बताते हैं कि पेंटिंग के जरिए कॉलेज की दीवार पर यहां की सांस्कृतिक विरासत को दिखाने की कोशिश की गई है, ताकि इधर से गुजरने वाले लोग यहां की सभ्यता, संस्कृति और इतिहास को जान सकें।

ऐतिहासिक धरोहर, जिनकी झलक है मौजूद
कुशीनगर में महात्मा बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थल, मगहर में कबीर की समाधि स्थल, गोरखनाथ मंदिर, गीता प्रेस, रामगढ़ताल, रेलवे स्टेशन, सुर्यकुंड पोखरा आदि।
विज्ञापन