{"_id":"5c0ac85ebdec22415c7d140a","slug":"171544210526-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरमणि बीमार, इलाज कराने लखनऊ ले जाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरमणि बीमार, इलाज कराने लखनऊ ले जाया गया
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
अमरमणि त्रिपाठी
- फोटो : amar ujala
गोरखपुर। मधुमिता हत्याकांड में सजा पा चुके पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी को शुक्रवार की सुबह इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया। न्यूरो और हृदय रोग से जुड़ी बीमारी में सुधार न होने पर बीआरडी मेडिकल कॉलेज से उसे रेफर किया गया है।
अमरमणि पत्नी मधुमणि के साथ जेल में मधुमिता हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहा है। जेल में रहने के दौरान ही दंपती को कई बीमारियों ने घेर लिया है। अमरमणि का बीआरडी मेडिकल कॉलेज में लंबे समय से इलाज चल रहा था। कुछ दिनों तक वह मेडिकल कालेज में भर्ती भी रहा, लेकिन तबियत में खास सुधार नहीं हुआ। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. रामधनी ने बताया कि पूर्व मंत्री को इलाज के लिए शुक्रवार को पुलिस की सुरक्षा में लखनऊ भेजा गया। चेकअप कराने के बाद फिर वापस लाया जाएगा। इस दौरान जरूरत पड़ने पर लखनऊ जेल में रखा जाएगा।