{"_id":"5b771cca42c79246344b1ce5","slug":"171534532810-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाली रकम को जमा करने को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाली रकम को जमा करने को नोटिस जारी
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रकम जमा कराने को नोटिस जारी
मिठौरा। ब्लॉक क्षेत्र ग्राम सभा रामपुरमीर निवासी एक ही परिवार के तीन लोगों को गलत तरीके से आवासीय योजना का लाभ दिए जाने पर तीनों के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है। खंड विकास अधिकारी के निर्देश पर ग्राम विकास अधिकारी की तरफ से जारी नोटिस में तीनों लोगों को आवास की धनराशि एक सप्ताह में जमा कराने को कहा गया है।
नोटिस में ग्राम विकास अधिकारी ने कहा है कि मीरा देवी पत्नी हरिलाल निवासी रामपुरमीर के ससुर मानिक चन्द पुत्र किशुन को 1999 में इंदिरा आवास योजना का लाभ मिला। उनके पति हरिलाल पुत्र मानिक चन्द को 2008 में महामाया आवास योजना का लाभ मिला। इसके बाद मीरा देवी पत्नी हरिलाल को 2016 में लोहिया आवास योजना का लाभ मिला। जबकि मीरा देवी योजना के लाभ के लिए अपात्र रहीं। ग्राम विकास अधिकारी अमरेंद्र पटेल ने बताया कि योजना के तहत आवास निर्माण के लिए निकाली गई रकम एक लाख तैंतीस हजार रुपये को जमा कराने के लिए नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह के अंदर आवास का रकम जमा नहीं करने पर तहसील के माध्यम से रिकवरी करने की चेतावनी भी दी गई है।