फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   संशोधित - मुख्यमंत्री की खबरें

संशोधित - मुख्यमंत्री की खबरें

Fri, 27 Jul 2018 01:48 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
संशोधित - मुख्यमंत्री की खबरें
संशोधित
विज्ञापन

---------
गोरखनाथ मंदिर में गुरु पूर्णिमा की विशेष पूजा
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोरक्ष पीठाधीश्वर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में शुक्रवार को गुरु पूर्णिमा मनाई जाएगी। इस मौके पर गोरखनाथ मंदिर में विशेष इंतजाम किए गए हैं। दूसरी तरफ शहर के अलग-अलग संगठन भी गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाएंगे।
गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ ने बताया कि शुक्रवार को सुबह से छह बजे के बीच महायोगी गुरु गोरखनाथ को रोट चढ़ाया जाएगा। इसके बाद सभी देव, विग्रह और समाधि स्थलों पर विशेष पूजन होगा। सुबह 6:30 से सात बजे तक सामूहिक आरती और भजन होगा। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक गुरु पूर्णिमा के विशेष कार्यक्रम होंगे। गोरक्ष पीठाधीश्वर से तमाम लोग आशीर्वाद लेंगे। दोपहर एक बजे सहभोज होगा।
विज्ञापन


गोरखनाथ मंदिर में पूजा-पाठ
दो दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में पूजा-पाठ किया। गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन करने के बाद उन्होंने महंत अवेद्यनाथ के समाधि स्थल पर भी पुष्प चढ़ाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


संशोधित
नोट::: सिंधी समाज से संबंधित महत्वपूर्ण खबर- फोटो के साथ ली जा सकती है।
मुख्यमंत्री ने किया सिंधी धर्मशाला का लोकार्पण
बोले, यह समाज प्रगतिशील
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को विजय नगर कॉलोनी में सिंधी समाज के नवीनीकृत धर्मशाला का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने सिंधी समाज के उद्देश्यों की सराहना की और कहा कि कर्म की भावना से ओतप्रोत इस समाज ने राष्ट्र को व्यापार दिया है। यह प्रगतिशील समाज है।
लोकार्पण से पहले सिंधी समाज के ओम प्रकाश कर्मचंदानी ने माल्यार्पण करके मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें अपने अतीत से प्रेरणा और सबक लेना चाहिए। उन भूलों को दोहराने से बचना चाहिए जिस कारण देश गुलाम हुआ था। देश का बंटवारा करना पड़ा था। सामाजिक एकता जरूरी है। भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य आनंद राजपाल ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। फिर ओम प्रकाश कर्मचंदानी ने गोरखपुर के सिंधी समाज की तरफ से मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। राजाराज भागवानी और परमानंद नारंग ने बताया कि समाज आगे भी उन्नति के काम जारी रखेगा। इस मौके पर नरेश बजाज, अर्जुन वलानी, खैरातदास, इंद्र कुमार एलानी, नरेश कर्मचंदानी, खेमचंद हंसवानी, राजेश निभानी, विनीत कर्मचंदानी, पूरन चंद भागवानी, दौलतराम, गोवर्धनदास सावलानी, रमेश ऐलानी, गौरव खट्टर्र, दीवान चंद, लोकार्पण कार्यक्रम प्रभारी जीवंत सिंह माधवनी आदि मौजूद रहे।

फोटो
भाजपाइयों को जीत का मंत्र दे गए योगी
सेक्टर प्रवासियों को जिम्मेदारी का एहसास कराया
बोले, हर बूथ पर 60 फीसदी से ज्यादा वोट पड़े तो जीत पक्की
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को भाजपा नेता और सेक्टर प्रवासियों को जीत का मंत्र दिया। गोरखपुर क्लब में मुख्यमंत्री ने कहा कि मतदान केंद्र और उनके बूथों की जांच करें। जिन मतदाताओं के नाम दूरदराज के केंद्र पर दर्ज हों, उन्हें नजदीक कराएं। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार वाल पेंटिंग के जरिए कराएं। यह आदर्श आचार संहिता के दायरे से बाहर होता है।
मुख्यमंत्री दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे हैं। गोरखपुर क्लब में उन्होंने महानगर और ग्रामीण जिला इकाई के 335 सेक्टर प्रवासियों, भाजपा नेताओं और विधायकों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मिशन 2019 की तैयारी में जुट जाएं। सेक्टर प्रवासी हमेशा जनता के बीच रहते हैं। हर वर्ग में उनकी पकड़ होती है। अब जरूरत बूथ स्तर पर लोगों को भाजपा से जोड़ने की है। जिनके नाम मतदाता सूची में नहीं हैं, उनसे फार्म-छह भरवाएं। बूथ, सेक्टर को मजबूत बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा देश की कमान सौंपनी है। इसकी जिम्मेदारी हर नेता, कार्यकर्ता की है। फर्जी वोटर सूची से बाहर हों, यह व्यवस्था भी सेक्टर प्रवासी, बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को सुनिश्चित करनी है। हर बूथ पर 60 फीसदी से ज्यादा वोट डलवाने का लक्ष्य निर्धारित किया जाना चाहिए। ऐसा हुआ तो भाजपा की जीत पक्की है। विपक्षी कुछ कर लें, भाजपा को नहीं हरा पाएंगे। जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा है। विपक्षियों में प्रधानमंत्री को चुनौती देने की क्षमता नहीं है। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक संत प्रसाद, विपिन सिंह, महेंद्र पाल सिंह और शीतल पांडेय, डीसीएफ के चेयरमैन महंथ सिंह, विनोद पांडेय, जिला प्रभारी सहजानंद राय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, जनार्दन तिवारी, महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, लल्लन त्रिपाठी, उपेंद्र शुक्ल, बेचन राम, पूर्व मेयर डॉ. सत्या पांडेय, अंजू चौधरी मौजूद रहे।
सीएम ने विकास कार्य भी गिनाए
मुख्यमंत्री ने विकास कार्य भी गिनाए और कहा कि गोरखपुर विकास का आदर्श उदाहरण बन सकता है। यहां खाद कारखाना, एम्स और चीनी मिल का निर्माण चल रहा है। हर जिले में सड़क बन रही है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी में इलाज की सुविधाएं बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि अब तक वह यूपी के 75 जिलों का दौरा कर चुके हैं। विकास कार्य तेजी से हो रहा है। इसका प्रचार-प्रसार करने की जरूरत है।
8.85 लाख पीएम आवास, 46 लाख नि:शुल्क बिजली कनेक्शन दिए
यूपी में अब तक आठ लाख 85 हजार प्रधानमंत्री आवास बनाए गए हैं। सौभाग्य योजना के तहत 46 लाख को नि:शुल्क बिजली कनेक्शन दिया गया है। हवाई चप्पल पहनने वाले लोग भी हवाई जहाज से यात्रा कर रहे हैं। ज्यादातर योजनाएं गांव, गरीब, किसान, महिला और नौजवानों की है। मोदी सरकार ने जनधन खाता खोलने का काम किया। इसमें 86 हजार करोड़ रुपये जमा हुए हैं। यह रकम गरीबों के बचत की है। ज्यादातर योजनाओं का लाभ दलित, पिछड़ा और गरीबों को मिल रहा है। इसे उपलब्धियां बताकर जनता के बीच जाना चाहिए।

60 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे पीएम
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सेक्टर प्रवासियों के बीच कहा कि 29 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 60 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। अगले तीन महीने में 25-30 हजार करोड़ रुपये का और निवेश होगा। इसकी डीपीआर बन चुकी है। यूपी में कानून का राज है। इसी वजह से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी के एक लाख एक हजार लाभार्थियों को पीएम आवास योजना का प्रमाण पत्र देंगे। इतने मकान कांग्रेस, सपा और बसपा ने कभी बनवाकर नहीं दिए हैं।
15 अगस्त से कप-प्लेट के इस्तेमाल प्रतिबंधित
:: मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 अगस्त से प्लास्टिक के कप-प्लेट, गिलास के इस्तेमाल प्रतिबंधित होंगे। यह पर्यावरण के साथ ही मानव जीवन के लिए खतरा है। एक रिसर्च से पता चला है कि प्लास्टिक के इस्तेमाल से 14 तरह के कैंसर हो सकते हैं। ऐसे में प्लास्टिक के इस्तेमाल से बचना चाहिए। 2 अक्तूबर तक डिस्पोजल का इस्तेमाल बंद हो जाएगा। सरकार ने पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से वृहद वृक्षारोपण का फैसला किया है। अकेले गोरखपुर में 12 लाख से ज्यादा पौधा लगाने का लक्ष्य है। एक से 30 अगस्त के बीच ग्रामीण स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

मतदाता बनाने में भाजपा कार्यकर्ता चुनाव आयोग की मदद करें - योगी
- उत्तर प्रदेश में 52 लाख लोग मतदाता नहीं बन सके हैं
- देश में जातिवाद का जहर फैला रहा विपक्ष. 2019 का चुनाव भाजपा बड़े अंतर से जीतेगी
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि यूपी में 52 लाख लोग ऐसे हैं, जो मतदाता नहीं बन सके हैं। चुनाव आयोग ऐसे लोगों को मतदाता बनना चाहता है। इस काम में भाजपा कार्यकर्ताओं को मदद करनी चाहिए। तमाम फर्जी मतदाता भी हैं, जिनका नाम सूची से बाहर कराया जाना चाहिए। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि राजनीतिक फायदे के लिए विपक्षी देश में जातिवाद का जहर फैला रहे हैं। कांग्रेस, बसपा, सपा और तृणमूल कांग्रेस के नेता फिक्स हैं। वहां किसी दूसरे को मौका नहीं मिल सकता है। भाजपा में ऐसा नहीं है। बेहद गरीब परिवार और पिछड़े समाज से जुड़े नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं। 2019 का लोकसभा चुनाव भाजपा बड़े अंतर से जीतेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को गोरखपुर पहुंचे। उन्होंने गोरखपुर क्लब में भाजपा नेता और सेक्टर प्रवासियों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने विपक्ष को खरी-खरी सुनाते हुए कहा कि कांग्रेस में राहुल गांधी, सपा में अखिलेश, बसपा में मायावती और तृणमृल कांग्रेस में ममता बनर्जी का राज है। ये लोग देश का भला नहीं कर सकते हैं। भाजपा को दलित और पिछड़ा विरोधी बताने वालों पर भी मुख्यमंत्री ने पलटवार किया। साफ कहा कि जिनको जनता ने ठुकरा दिया, वे हताश और निराश होकर ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं। भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है, जिसमें दलित और पिछड़े सहित समाज के सभी वर्ग का हित सुरक्षित है। भाजपा देश को महाशक्ति बनाने का काम कर रही है। प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान, महिला और नौजवानों के लिए काम कर रही है। यूपी के 75 जिलों का दौरा कर चुके हैं। विकास तेजी से हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed