{"_id":"5a905b094f1c1b8e238ba6a8","slug":"171519409929-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायत कर पांच दिनों में समाधान पाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायत कर पांच दिनों में समाधान पाएं
siddharthnagar
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका कार्यालय में जनसहयोग केंद्र का उद्घाटन करते नगर पालिका अध्यक्ष।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। नगर के लोगों पालिका से जुड़ी समस्याओं के लिए कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेगा। अब घर बैैठे-बैठे मोबाइल या पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। पांच दिन में समस्या का गुणवत्तापूर्ण हो जाएगा।
लोगों की सहूलियत और प्रत्यक्ष संवाद के लिए शुक्रवार को चेयरमैन श्याम बिहारी जायसवाल ने नगर पालिका कार्यालय परिसर में जन सहयोग केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि वे खुद इसकी मॉनिटरिंग करेंगे। पालिका कार्यालय में आने वाले फरियादियों के जिम्मेदारों से मुलाकात न होने के कारण मायूस होकर लौटने की शिकायत मिलती रही है। इसके मद्देनजर कार्यालय में जनसहयोग केंद्र शुरू किया गया है। इस अवसर पर ईओ शैलेंद्र कुमार, सभासद फतेह बहादुर सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, सुनील जायसवाल, विंध्याचल कसेरा, हरीराम मिश्र, राणा प्रताप सिंह, संतोष वर्मा, संजीव वर्मा, ऋषभ श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
---
ऐसे करें शिकायत:
नगर पालिका से जुड़ी बिजली, पानी, साफ-सफाई सहित अन्य किसी भी तरह की शिकायत को नागरिक वेबसाइट www.nppsiddharthnagar.in पर या मोबाइल फोन नंबर 9868128208 पर दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा व्यक्तिगत रूप से भी कार्यालय में उपस्थित होकर जन सहयोग केंद्र पर अपनी समस्या दर्ज कराएं।
विज्ञापन
लिफ्ट से पहुंचे कार्यालय में
सिद्धार्थ तिराहे पर तीन मंजिलें भवन के अंतिम तल पर स्थित पालिका कार्यालय तक पहुंचने के लिए सीढ़ियां भी नहीं चढ़नी होंगी। कार्यालय परिसर में लगे लिफ्ट को भी चालू करा दिया गया है। इससे वृद्ध, महिला व असहाय लोगों को बिना किसी सहारे के कार्यालय तक पहुंचने में आसानी होगी।