{"_id":"5a7b02454f1c1b2a788b4703","slug":"171518010949-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ शहरों में होगी गोरखपुर यूनिवर्सिटी की स्नातक प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ शहरों में होगी गोरखपुर यूनिवर्सिटी की स्नातक प्रवेश परीक्षा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Wed, 07 Feb 2018 07:29 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर यूनिवर्सिटी और इससे संबद्ध कॉलेजों के बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए कोर्स की सीटें संयुक्त प्रवेश परीक्षा के माध्यम से ही भरी जाएंगी। ऑनलाइन आवेदन 16 मार्च से शुरू होगा। मई में गोरखपुर समेत नौ शहरों में प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। मेरिट के अनुसार विद्यार्थियों की काउंसिलिंग कर कॉलेज एलॉट किए जाएंगे। विद्यार्थी कॉलेज में फीस जमा कर अपना प्रवेश सुनिश्चित करेगा। इसे लेकर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने नेशनल इनफॉर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) से करार किया है। व्यर्थ की भागदौड़ से बचने के लिए नौ शहरों में नोडल सेंटर बनाये गए हैं। गोरखपुर के अलावा ये नोडल सेंटर बस्ती, संतकबीरनगर, देवरिया, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, लखनऊ तथा पटना में होंगे।
बुधवार को गोरखपुर यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक भवन स्थित कमेटी हॉल में प्रेसवार्ता के दौरान कुलपति प्रो. वीके सिंह ने बताया कि काउंसिलिंग सहित प्रवेश कार्य 15 जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा। नई व्यवस्था से विभिन्न कॉलेजों में दाखिले के लिए अब अलग-अलग आवेदन करने की झंझट से विद्यार्थियों को छुटकारा मिल जाएगा। वहीं विद्यार्थियों पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी परिसर और संबद्ध कॉलेजों में इस व्यवस्था के अलावा किसी भी अन्य प्रक्रिया से कोई प्रवेश नहीं होगा। अल्पसंख्यक कॉलेजों को पूर्व की भांति ही पचास फीसदी सीटों के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा की प्रक्रिया अपनानी होगी। शेष 50 फीसदी सीट अपने नियमों के मुताबिक भर सकेंगे। अधिकांश अभ्यर्थियों को अपने अधिवास के पास ही परीक्षा दे सकने की सुविधा मिल सकेगी। इस दौरान रजिस्ट्रार शत्रोहन वैश्य, प्रो. अजय गुप्ता, प्रो. हिमांशु चतुर्वेदी, प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
15 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन
कुलपति प्रो. सिंह ने बताया कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आनलाइन आवेदन 16 मार्च से शुरू होंगे। यूनिवर्सिटी की वेबसाइट www.ddugorakhpuruniversity.in इसका लिंक मौजूद होगा। आवेदन 15 अप्रैल तक किए जा सकेंगे।
कोर्स और सीट का ब्यौरा वेबसाइट पर होगा अपलोड
गोरखपुर यूनिवर्सिटी कैंपस और कॉलेजों में दाखिले के लिए कोर्स और सीट की जानकारी यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। इसी विवरण की सहायता से वे अपने आवेदन में प्रवेश के अपने पसंद के कॉलेज का विकल्प दे सकेंगे। प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर उनके द्वारा किए गए विकल्पों से उन्हें यूनिवर्सिटी या कॉलेज आवंटित किया जाएगा।
कॉलेज में जमा होगी फीस
कुलपति ने बताया कि प्रवेश में प्राप्त अंकों के आधार पर विद्यार्थी को कॉलेज एलॉट किया जाएगा। फीस कॉलेज में ही जमा होगी, कॉलेज प्रशासन ही सब्जेक्ट का विकल्प विद्यार्थियों को देगा। अगर कोई कॉलेज नियम मुताबिक प्रवेश नहीं लेता है तो विद्यार्थी हेल्पलाइन या यूनिवर्सिटी प्रशासन को सूचना दें। कड़ाई से नियमों को पालन कराया जाएगा।