{"_id":"5a1f01eb4f1c1b4c528b6841","slug":"171511981547-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ऑनलाइन बाजार में गीता प्रेस की किताबें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ऑनलाइन बाजार में गीता प्रेस की किताबें
आशुतोष मिश्र
Updated Thu, 30 Nov 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
geeta press
- फोटो : geeta press
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गीता प्रेस की किताबें अब ऑनलाइन खरीदी जा सकेंगी। गीता प्रेस और शॉपिंग साइट अमेजन के बीच करार हुआ है। इसके तहत गीता प्रेस ने रामचरित मानस का ई-बुक वर्जन साइट पर अपलोड कर दिया है। जल्द ही बड़ी संख्या में पुस्तकों को अपलोड करने की तैयारी है।
विज्ञापन
यूं तो अमेजन गीता प्रेस की पुस्तकों को महीनों पहले से बेच रहा है। लेकिन पहले आम बुक डीलर की तरह अमेजन भी इन किताबों को गीता प्रेस के स्टोर से लेकर एमआरपी के साथ डाक खर्च लेकर ऑनलाइन ग्राहकों को बेचता था। अब कंपनी ने गीता प्रेस की पुस्तकों को ई-बुक प्लेटफार्म पर बेचने के लिए करार किया है। गीता प्रेस के उत्पाद प्रबंधक लालमणि तिवारी ने बताया कि गीता जयंती समारोह के बाद बड़ी संख्या में किताबों का ई-बुक वर्जन अमेजन पर अपलोड करने जा रहे हैं। 260 रुपये में बिकने वाले रामचरितमानस का ई-बुक वर्जन इस प्लेटफार्म पर 200 रुपये में उपलब्ध होगी। पुस्तकों की कीमत का भुगतान रुपये और डॉलर में किया जा सकेगा।
गीता प्रेस के पास 1800 डिजिटाइज पुस्तकें
गीता प्रेस से करीब 1800 धार्मिक एवं सांस्कृतिक पुस्तकों का प्रकाशन होता है। इन पुस्तकों का गीता प्रेस में डिजिटाइजेशन हो चुका है। बड़ी संख्या में डिजिटल फार्म में मौजूद किताबें होने से गीता प्रेस को अमेजन पर पुस्तकों का ई-बुक वर्जन अपलोड करने में कोई मुश्किल नहीं पेश आएगी।
विज्ञापन
वेबसाइट पर मुफ्त में पढ़ने को मौजूद किताबें
अभी गीताप्रेस की वेबसाइट www.gitapress.org पर उपलब्ध 11 भाषाओं में 44 पुस्तकों को मुफ्त पढ़ा जा सकता है। हालांकि, संस्था ने अपनी वेबसाइट पर पुस्तकों को पढ़ने की तो सुविधा दे रखी थी, लेकिन इन्हें यहां से डाउनलोड नहीं किया जा सकता था।
विज्ञापन
गीता प्रेस से करीब 1800 धार्मिक एवं सांस्कृतिक पुस्तकों का प्रकाशन होता है। इन पुस्तकों का गीता प्रेस में डिजिटाइजेशन हो चुका है। बड़ी संख्या में डिजिटल फार्म में मौजूद किताबें होने से गीता प्रेस को अमेजन पर पुस्तकों का ई-बुक वर्जन अपलोड करने में कोई मुश्किल नहीं पेश आएगी।
विज्ञापन