{"_id":"59fa229c4f1c1bcc538ba56b","slug":"171509565084-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर का नहीं खुला खाता, पार्षद के लिए 12 नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयर का नहीं खुला खाता, पार्षद के लिए 12 नामांकन
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 02 Nov 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में नामांकन कक्ष के बाहर और दिनों के मुकाबले बुधवार को सन्नाटा रहा।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नामांकन के चौथे दिन बुधवार को भी मेयर पद के लिए नामांकन का खाता नहीं खुल सका। वहीं नगर निगम के 70 वार्डों के पार्षद पद के लिए 12 निर्दलीय प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। पार्षद के लिए अब तक 14 नामांकन हो चुके हैं। गुरुवार को भाजपा, सपा समेत सभी प्रमुख राजनीतिक दलों की तरफ से पार्षद पदों के प्रत्याशियों की घोषणा होने की संभावना है। इसके बाद नामांकन में तेजी आएगी।
पार्षद पद के लिए बुधवार को वार्ड संख्या चार से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर संगीता देवी, वार्ड संख्या नौ से सुवीर, वार्ड संख्या नौ से प्रदीप, वार्ड संख्या 22 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पूर्व पार्षद सूर्य प्रकाश पांडेय की पत्नी जननी पांडेय ने नामांकन किया। वार्ड संख्या 26 से नंदकिशोर, वार्ड संख्या 35 से संजू देवी एवं वार्ड संख्या 37 से उमाशंकर ने पर्चा दाखिल किया। इसी तरह वार्ड संख्या 49 से शिराज आलम, वार्ड संख्या 49 से कृष्ण पाल, वार्ड संख्या 58 से मोहम्मद फैज, वार्ड संख्या 61 से विनय शर्मा तथा वार्ड संख्या 65 से रामदयाल ने नामांकन किया। सोमवार और मंगलवार को भी वार्ड नंबर 37 से क्रमश: एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन किया था।
मेयर के लिए हिंदू महासभा के शाहपुर गीता वाटिका निवासी नेबू लाल शर्मा तथा पीस पार्टी के मोहम्मद अरसद ने दो सेट में नामांकन पत्र खरीदे। मेयर के लिए अब तक 16 पर्चे खरीदे जा चुके हैं। उधर बुधवार को नगर निगम के 70 वार्डो के लिए 142 नामांकन पत्र खरीदे गए ।
विज्ञापन
निकाय चुनाव को दीक्षा भवन, वाणिज्य संकाय अधिग्रहित
निकाय चुनाव के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम राजीव रौतेला के निर्देश पर सात नवंबर से तीन दिसंबर तक के लिए गोरखपुर यूनिवर्सिटी के दीक्षा भवन व वाणिज्य संकाय के साथ ही सहजनवां के मुरारी इंटर कॉलेज के चार कक्ष अधिग्रहित कर लिए गए हैं। इस बीच इन स्थानों पर कर्मचारियों की ट्रेनिंग से लेकर पोलिंग पार्टियों की रवानगी और गणना आदि का काम होगा।
यूनिवर्सिटी में होगी निकाय चुनाव की मतगणना
नगर निकाय चुनाव के तहत निगम के मेयर व पार्षद पद केे लिए पड़े मतों की गिनती गोरखपुर यूनिवर्सिटी स्थित वाणिज्य संकाय के भवन में होगी। वहीं से पोलिंग पार्टियां भी रवाना होंगी और मतदान खत्म होने के बाद वहीं पर ईवीएम भी जमा होंगे। ईवीएम रखने के लिए स्ट्रांग रूम बनाए जाएंगे। मतदान समाप्त होने के बाद प्रत्याशियों, उनके एजेंट के सामने आरओ की मौजूदगी में ईवीएम को स्ट्रांग रूम में रखकर उसे सील किया जाएगा। मतगणना वाले दिन फिर इन सभी की मौजूदगी में सील तोड़कर मतों की गिनती के लिए ईवीएम निकाले जाएंगे। पिछले नगर निकाय चुनाव (2012) के मेयर व पार्षद पद के वोटों की गिनती चरगांवा ब्लॉक में हुई थी। प्रशासन पिछले कई दिनों से इस बार गिनती के लिए जगह की तलाश कर रहा था। सबसे अच्छे विकल्प के तौर पर यूनिवर्सिटी को चुना गया। जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम राजीव रौतेला ने भी इसके लिए अपनी अंतिम सहमति दे दी। नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए संबंधित तहसीलों से पोलिंग पार्टियों के रवाना होंगी। मतों की गिनती भी वहीं पर होगी।
सात से दी जाएगी मतदान कार्मिकों को ट्रेनिंग
नगर निकाय चुनाव के तहत वोटिंग के लिए तैनात की जाने वाली प्रत्येक पोलिंग पार्टी में एक महिला कर्मचारी समेत पांच कर्मचारी होंगे। कुल 5425 कर्मचारियों के कंधों पर मतदान कराने का दारोमदार होगा। डीएम राजीव रौतेला ने बताया कि सभी मतदान कार्मिकों का डाटाबेस तैयार कर लिया गया है। पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण 9 एंव 10 नवंबर को गोरखपुर यूनिवर्सिटी के दीक्षा भवन में होगा। दूसरे चरण का प्रशिक्षण 16, 17 एवं 18 को आयोजित होगा। तीन दिसंबर को मतगणना के लिए ट्रेनिंग होगी। इसी तरह एक व तीन नवंबर को जिला पंचायत सभागार में ईवीएम के मास्टर ट्रेनर की ट्रेनिंग होगी। नगर निगम क्षेत्र में ईवीएम और नगर पंचायतों में बैलेट पेपर से मतदान होगा।