फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   कहीं मातमी जुलूस तो कहीं मजलिसें

कहीं मातमी जुलूस तो कहीं मजलिसें

Thu, 28 Sep 2017 01:04 AM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
कहीं मातमी जुलूस तो कहीं मजलिसें

विज्ञापन
गोरखपुर।
छठवीं मुहर्रम पर कहीं मजलिस तो कहीं मातमी जुलूस निकाले गए। शिया समुदाय की ओर से आधी रात में दुलजना का जुलूस निकला तो वहीं सुन्नी समुदाय के लोगों ने मदीना मस्जिद के पास से अलम के साथ जुलूस निकाला।
मेहंदी हसन की अगुवाई में निकले दुलजना के जुलूस जंजीर और कमां से मातम किया गया। मून लाइट होटल के पास स्थित इमामबाड़े से या हुसैन की सदाओं के साथ जुलूस निकला। इसमें दुलजना (इमाम हुसैन के घोड़े की नकल) जुलूस के साथ चल रहा था। इसके साथ ही हजरत अब्बास का अलम और जनाबे कासिम की याद में मेहंदी भी जुलूस का हिस्सा थी। मातम करते हुए शिया समुदाय के लोग निकले तो लोग देखते रह गए। जुलूस कोतवाली, नखास, होता हुआ इमामबाड़ा आगा हुसैन पर समाप्त हुआ। दूसरी ओर सुन्नी समुदाय के लोगों ने मदीना मस्जिद के पास अलम का जुलूस निकाला। इसकी अगुवाई मुतवल्ली नवाबुल हसन ने की। इस जुलूस की शोभा बैंड, घोड़े आदि बढ़ा रहे थे।
विज्ञापन


जारी रहा मजलिसों का दौर
दरगाह हजरत मुबारक खां मस्जिद में हुई मजलिस में मौलाना मकसूद आलम मिस्बाही ने कहा कि कर्बला की तपती रेत पर भूखे-प्यासे रहकर भी इमाम हुसैन ने अल्लाह की इबादत व सब्र का दामन नहीं छोड़ा। हमें प्रण लेना चाहिए कि हम अपनी पूरी जिंदगी इमामे हुसैन के नक्शे कदम पर चलकर गुजारेंगे। गाजी मस्जिद गाजी रौजा में मजलिस में मुफ्ती मोहम्मद अजहर शम्सी ने कहा कि हम कुरआन व अहले बैत से ताल्लुक जोड़ ले तो कामयाबी हमारे कदम चूमेगी। नूरी मस्जिद तुर्कमानपुर में मौलाना असलम रजवी, बहादुरिया जामा मस्जिद रहमतनगर में मौलाना अली अहमद, बेलाल मस्जिद अलहदादपुर में कारी शराफत हुसैन कादरी ने मजलिस को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed