{"_id":"59ac5e0b4f1c1b5f738b4f5a","slug":"171504468491-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन जोन में बांटकर होगी गीडा की सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन जोन में बांटकर होगी गीडा की सुरक्षा
Updated Mon, 04 Sep 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
गीडा क्षेत्र में फैक्ट्रियाें और आवासों की सुरक्षा का नया खाका तैयार किया गया है। अब गीडा को तीन जोन में बांटकर सुरक्षा का इंतजाम किया जाएगा। इसके लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स, पिकेट लगाए जाने की तैयारी की गई है। इसके साथ ही थानेदार और चौकी इंचार्ज सोशल मीडिया पर एक ग्रुप बनाएंगे, जिससे लगातार संपर्क में रहें। महीने में एक बार व्यापारियों और नागरिकों के साथ सीओ रैंक के अफसर बैठक कर उनसे समस्याओं को जानेंगे और सुरक्षा का इंतजाम करेंगे।
एसपी नार्थ गणेश साहा ने सुरक्षा का प्लान तैयार कर उस पर काम शुरू कर दिया है। गणेश साहा ने बताया कि गीडा क्षेत्र में छोटी बड़ी 350 फैक्ट्रियां हैं, इसके बढ़ने की भी संभावना है। इसके अलावा आवासीय कॉलोनियां भी हैं लेकिन सुरक्षा के लिए लिहाज से वहां पर सिर्फ एक पुलिस चौकी ही स्थापित है। इसे देखते हुए वहां पर सुरक्षा को तीन जोन में बांटा गया है। जोन एक में सेक्टर 13, सेक्टर 15 व सेक्टर 10 हैं, जिसमें फैक्ट्रियां हैं। जोन दो में सेक्टर 22 जिसमें एफसीआई गोदाम, ट्रांसपोर्ट नगर व एचपी रिफिलिंग जैसे प्रतिष्ठान हैं। वहीं सेक्टर 23 में आवासीय कालोनी, पॉवर ग्रिड है। जोन तीन के सेक्टर सात व नौ में इंजीनियरिंग कॉलेज व स्कूल, गाड़ियों के शोरूम हैं। इन सब की सुरक्षा के लिए पुलिस बल बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही पुलिस गश्त कर सुरक्षा का एहसास कराएगी।