{"_id":"599c3d014f1c1b4b0a8b45a0","slug":"171503411457-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनुअल इंडेंट से होगी दवा की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनुअल इंडेंट से होगी दवा की खरीद
Updated Tue, 22 Aug 2017 07:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
जिला अस्पताल में दवाओं का संकट जल्द ही दूर होगा। अब तक जीएसटी नंबर न मिल पाने के चलते दवाओं की खरीद में आ रही परेशानी शासन ने दूर कर दी है। प्रमुख सचिव प्रशांत त्रिवेदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान जिला अस्पताल प्रशासन को मैनुअल इंडेंट पर दवाओं की खरीद करने की अनुमति दे दी है।
बता दें कि एक जुलाई को जीएसटी लागू होने के बाद से जिला अस्पताल में दवाओं की खरीद नहीं हो पा रही थी। यही समस्या महिला अस्पताल एवं सीएमओ ड्रग स्टोर में भी आ रही थी। इसके चलते जिले भर में कई जरूरी दवाओं का संकट था। समस्या की जानकारी शासन को भी थी। ऐसे में इसका हल निकालते हुए प्रमुख सचिव स्वास्थ्य प्रशांत त्रिवेदी ने मैनुअल इंडेंट पर दवाओं की खरीद करने के लिए कहा। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि जीएसटी नंबर जारी होने के बाद खरीद का ब्यौरा ऑनलाइन दर्ज करा दिया जाए। इसके बाद अब अन्य राज्यों की दवा कंपनियों को जिला अस्पताल इंडेंट भेज सकेगा। सोमवार को कई जरूरी दवाओं की खरीद के लिए विभिन्न फर्मों को दवा सप्लाई के लिए इंडेंट भी भेजा। जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि फर्मों को इंडेंट भेजने के साथ ही जल्द दवाओं की सप्लाई भेजने के लिए कहा गया है।