{"_id":"598b17b44f1c1b477d8b483d","slug":"171502287796-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों और पुलिस में झड़प, धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों और पुलिस में झड़प, धक्का-मुक्की
Updated Wed, 09 Aug 2017 07:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
सरकारों की नीतियों के विरोध में टाउनहाल गांधी प्रतिमा के पास प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं और पुलिस में झड़प हो गई। धक्का-मुक्की के बीच पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. सैय्यद जमाल समेत कई लोगों को पुलिस लाइंस में नजरबंद कर दिया। शाम को पुलिस ने निजी मुचलके पर नेताओं को रिहा किया। पुलिस की इस कार्रवाई पर पूर्व विधायक हरिद्वार पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र का गला घोंटने पर आमादा है।
बुधवार को टाउनहाल स्थित गांधी प्रतिमा पर कांग्रेसियों ने सरकार के नीतियों के विरोध में हल्लाबोल कार्यक्रम आयोजित किया था। जिला अध्यक्ष डॉ. सैय्यद जमाल, पूर्व विधायक हरिद्वार पांडेय, जिला प्रभारी दिलीप जायसवाल समेत कई नेता व कार्यकर्ता नगर निगम पार्क में एकत्र हुए और फिर टाउनहाल स्थित गांधी प्रतिमा पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन की कोशिश करने लगे। इसकी खबर पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और अनुमति न होने का हवाला देते हुए हटने को कहा। इसी बात पर नेताओं और पुलिस में झड़प होने लगी। धक्का-मुक्की के बची पुलिस ने नेताओं को वैन में बैठाकर पुलिस लाइंस ले गई। शाम तक उन्हें कस्टडी में रखा गया और फिर मुचलके पर छोड़ दिया गया। महानगर अध्यक्ष अरुण अग्रहरि, गोरखनाथ श्रीवास्तव, रईश अहमद, राकेश यादव, सदानंनद पांडेय, स्नेहलता, आलोक शुक्ला, अनवर जमाल, देंवेद्र निषाद, संजीव सिंह, शैलेश उपाध्याय, संजीव सिंह सोनू, नासिर मुन्ना, जलालुद्दीन अंसारी, आदि नेता मौजूद रहे।