फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   स्नेह की डोर से बांधी भइयों की कलाई पर बांधी राखी

बहनों ने भाइयों को बांधी ‘स्नेह की डोर’

Mon, 07 Aug 2017 07:59 PM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
स्नेह की डोर से बांधी भइयों की कलाई पर बांधी राखी
धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन। - फोटो : Amar Ujala
गोरखपुर।
विज्ञापन

भाई बहन के स्नेह से भरे रिश्ते का प्रतीक पर्व रक्षा बंधन सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी तो भाइयों ने उनकी आजीवन रक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान भाइयों ने बहनों को नकद और गिफ्ट भी दिए। बहुत सी बहनों ने व्रत रखा। वहीं इस खास मौके पर शहर में कई आयोजन भी हुए।
त्यौहार को लेकर सुबह से ही उत्साह का माहौल रहा। राखी और मिठाई की दुकानों को खास ढंग से सजा कर दुकानदार ग्राहकों को लुभाने की कोशिश करते दिखे। इस बार राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह नौ से दोपहर 1:52 के बीच था, ऐसे में छुट्टी के दिन भी सुबह से ही शहर की सड़कों पर खूब चहल पहल बनी रही।
विज्ञापन

सोशल मीडिया भी माध्यम
जॉब या पढ़ाई के सिलसिले में घर से दूर रहने वाले भाईयों को बहनों ने डॉक या कूरियर के माध्यम से राखी भेजी। भाईयों ने विधि विधान से बहनों के स्नेह रूपी धागे को हाथों पर बांधा। वहीं कई लोगों ने विडियो काल के जरिए त्यौहार की सभी रवायतों को पूरा किया। एक दूसरे को शुभकामना देने में भाई-बहनों ने सोशल नेटवर्किंग साइट्स का भी खूब इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed