{"_id":"5953ec694f1c1bcd738b467c","slug":"171498672233-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आया युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आया युवक, मौत
Updated Wed, 28 Jun 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनघटा(संतकबीरनगर)। महुली क्षेत्र के बैडडवा में बुधवार को करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल था।
महुली थाना क्षेत्र के ग्राम विश्वनाथपुर के राजस्व गांव बैडडवा निवासी रावेंद्र पुत्र रामकेवल बैलगाड़ी पर गल्ला लादकर एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने का कार्य करते थे। मंगलवार को वह कडसरा गांव के पास स्थित बैडड़वा निवासी रामप्रसाद राय के घर बैलगाड़ी लेकर गल्ला लोड करने गए थे। गल्ले से भरे बोरों को बैलगाड़ी पर लोड करने के बाद पसीने से तरबतर हुए रावेंद्र ने बरामदे में चल रहे स्टैंड फैन को हवा के लिए अपनी तरफ घुमाने के लिए जैसे ही पकड़ा वह करंट की चपेट में आ गए। मौके पर मौजूद लोग जब तक उसे बचाने का प्रयास करते, तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल अवस्था में उसे सीएचसी नाथनगर ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजन मृतक के शव को आनन फानन में लेकर घर की तरफ चले गए। इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं है। मामले में यदि शिकायती पत्र मिला तो कार्रवाई की जाएगी।