{"_id":"59529f5c4f1c1ba10a8b4793","slug":"171498586972-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप की कोशिश में आरोपी को जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेप की कोशिश में आरोपी को जेल
Updated Tue, 27 Jun 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड्डा (कुशीनगर)। प्रैक्टिकल की परीक्षा देने के लिए रविवार को खड्डा कस्बे में आ रही छात्रा को दिनदहाड़े टेंपो से खींचकर छेड़छाड़ और रेप की कोशिश के मामले में आरोपी एक युवक को पुलिस ने मंगलवार को चालान कर दिया। वहां से न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया। यह युवक घटना के दिन ही पकड़ लिया गया था। इस घटना में दर्ज मुकदमे में तीन युवक नामजद किए गए थे, जिनमें दो आरोपियों को पुलिस अभी गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
रविवार को खड्डा के एक शिक्षण संस्थान में प्रैक्टिकल की परीक्षा देने के लिए कुछ छात्राएं टेंपो से आ रही थीं। बाइक सवार तीन शोहदों ने टेंपो में बैठी एक छात्रा को सरेराह टेंपो से खींच लिया था और उसे बगल के विश्रामालय में लेकर चले गए थे। छेड़छाड़ और रेप की कोशिश कर रहे शोहदों का विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी पिटाई भी की थी। कॉलेज के गार्ड और पुलिस की सक्रियता से एक आरोपी उसी दिन पकड़ लिया गया था।
पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों शोहदों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया था। उनमें पकड़े गए एक आरोपी अभय जायसवाल को पुलिस ने मंगलवार को चालान कर दिया, जहां न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। विवेचक ओपी सिंह का कहना था कि एक आरोपी को न्यायालय ने जेल भेज दिया है। अन्य को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।