फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   रामामाम

रामामाम

Mon, 26 Jun 2017 09:51 PM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
रामामाम
सिद्धार्थनगर। मुकद्दस रमजान के 29 रोजे के बाद सोमवार को ईद खुशियां लेकर आई। खुशरंग फिजाओं और महकती हवाओं में हर तरफ ईद की खुशियां तारी रहीं। सेवई के रूप में प्रेम और भाईचारे की मिठास लबों से होते हुए दिलों तक पहुंची तो हर तरफ जुबां ईद मुबारक बोल उठा। पूरी अकीदत और पाकीजगी के साथ जिले में ईद की खुशियां मनाई गई। इस दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में मुस्लिम समाज पर संदेह और हमलों के विरोध में अकीदतमंदों ने बांह पर काली पट्टी भी बांधी। ईद की विशेष नमाज के जरिए मुल्क में अमन-चैन की दुआएं मांगी। तरक्की और खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन

रविवार को चांद मुबारक नजर आने के बाद से ही हर तरफ ईद की खुशियां छाने लगी थी। देर रात तक खरीदारी के बाद सोमवार को अलसुबह ही मुस्लिम परिवारों में लोग नहा-धोकर तैयार होने लगे। नए परिधान धारण किए और सज-संवर कर फिजां में इत्र की खुशबू बिखरेते हुए ईदगाहों की ओर रवाना हो गए। नगर के बद्र स्कूल मस्जिद में सबसे पहले नमाज अदा की गई। यहां महिला रोजेदारों के नमाज के लिए विशेष रूप से व्यवस्था की गई थी। इसके बाद खजुरिया व पुरानी नौगढ़ ईदगाह में नमाज अदा की गई। बेलसड़ ईदगाह में हजारों अकीदतमंदों ने ईद की नमाज पढ़ी। यहां शहर इमाम सैयद सुहैल अहमद कादरी ने नमाज अदा कराई। कहा कि माह-ए-रमजान में की गई इबादतों व नेकियों के बाद आने वाली ईद रब का इनाम है। रमजान नैतिकता व भलाई की सीख देता है। खुदा ने ईद के अवसर पर छोटे-बड़े, अमीर-गऱीब का भेदभाव भूल सबको गले लगाने व जीवन में अमन-चैन, भाईचारे के साथ मिसाली जिंदगी की शुरुआत करने का पैग़ाम दिया है। जिन्होंने रमजान के पाक महीने में ख़ुदा की सच्ची इबादत के साथ, गुनाहों से तौबा किया है, गरीबों की ख़ुशियों का भी ख्याल रखा, उसे रूहानी ख़ुशी मिलेगी। सदक़ा-फित्र बांटने का सिलसिला शुरू किया जाता है। यह प्रत्येक मुसलमान पर वाजिब है, ताकि गरीब वर्ग भी ईद मना सके। नमाजियों ने देश व समाज में अमन चैन की दुआ मांगी। आपस में गले मिलकर ईद की मुबारकवाद दिया। बर्डपुर ब्लॉक क्षेत्र में भी ईद की नमाज अदा की गई। रोजेदार ईदगाह व मस्जिद में पहुंच नमाज अदा किया। क्षेत्र के अलिगढ़वा, मधुबेनिया, गौरा बाजार, बर्डपुर, चैनपुर, मोहाना बाजार, नोनहवा, ककरहवा, पिछौरा में नमाज अदा की गई । इस दौरान सीओ सदर अकमल खां, एसओ कपिलवस्तु गोपाल स्वरूप वाजपेयी, मोहाना रामबिलास यादव आदि सुरक्षा ड्यूटी में लगे रहे।
विज्ञापन


स्त्रत्त् डीएम व एसपी ने दी ईद की बधाई
बेलसड़ ईदगाह पहुंच डीएम कुणालक सिल्कू व एसपी सतेंद्र कुमार ने लोगों से गले मिलकर ईद की बधाई दी। लोगों से सौहार्द पूर्ण वातावरण में ईद मनाने की अपील किया। अधिकारी द्वय सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में पल-पल की सूचना लेते रहे। इस दौरान सीओ सदर अकमल खान, एसओ सदर डीके श्रीवास्तव, एलआईयू इंस्पेक्टर अनिल श्रीवास्तव और ईओ नगर पालिका राजीव रंजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed