फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बेतियाहाता में दवा व्यापारी को गोलियों से भूना-Cityreporter

बेतियाहाता में दवा व्यापारी को गोलियों से भूना

Fri, 16 Jun 2017 05:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 16 Jun 2017 05:33 PM IST
विज्ञापन
बेतियाहाता में दवा व्यापारी को गोलियों से भूना-Cityreporter
मृतक नीरज के परिवार वालों से पूछताछ करते आईजी। इनसेट में मृतक नीरज। - फोटो : Amar Ujala
घी-तेल के थोक व्यापारी चंद्रप्रकाश टिबड़ेवाल की सरेआम लूट और हत्या का खुलासा गोरखपुर पुलिस अभी पूरी तरह से नहीं कर सकी थी कि गुरुवार की देररात एक और दवा व्यापारी नीरज रामनायका उर्फ कल्लू की कमिश्नर आवास के ठीक पीछे बेतियाहाता में ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी गई। नीरज को करीब दो गोलियां लगीं और उनकी मौके पर मौत हो गई। एक गोली व्यापारी के सिर और एक सीने में लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ के दो दिवसीय दौरे के तत्काल बाद हुई इस घटना ने पुलिस के रसूख को तार-तार कर दिया है। हत्या की वजह पैसों का लेनदेन या फिर प्रापर्टी विवाद माना जा रहा है। इस घटना से व्यापारियों में नाराजगी है। मृत व्यापारी को शहर के नामचीन डॉक्टर सौरभ केडिया के साले थे।
विज्ञापन


अलहदादपुर में दीपक मेडिकल स्टोर के नाम से दवा कारोबार संचालित करने वाले नीरज देर रात घर लौट रहे थे। बेतियाहाता राजेश मैरिज हाल के पास नीरज का घर है। घर से 50 मीटर पहले ही गोरखपुर मंडल के कमिश्नर आवास के ठीक पीछे बदमाश ने नीरज को निशाना बनाया। बाइक सवार व्यापारी पर ताबड़तोड़ फायर झोंक दिया और दस राउंड फायरिंग की। इसमें से दो गोलियां नीरज को लगीं और वह खून से लथपथ होकर सड़क पर गिरकर तड़पने लगे। गोलियों की आवाज सुनकर तमाम लोग घर से बाहर निकले, यह देख बदमाश पैदल ही भाग निकला। माना जा रहा है कि बदमाश का कोई साथी आगे गाड़ी लेकर खड़ा होगा और वह उसी के साथ भागने में कामयाब हुआ। मौके पर जुटे लोगों ने दवा व्यापारी के घर वालों और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


आनन-फानन नीरज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी गंभीर अवस्था को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज के रिफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने देररात व्यापारी को मृत घोषित कर दिया गया। इससे हड़कंप मचा और व्यापारी के परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। नीरज की पत्नी पूनम बेसुध हो गईं। 17 साल का बेटा अंश और 13 साल के हर्ष बेहोश होकर गिर पड़े। किसी तरह लोगों ने इन सबको संभाला। नीरज के पिता बनवारी लाल और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पाकर आईजी मोहित अग्रवाल मौके पर पहुंचे और व्यापारी के घर जाकर परिजनों से जानकारी ली। आईजी ने मामले के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें लगा दी हैं। एसएसपी आरपी पांडेय देररात मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घटना की जानकारी ली। दूसरी तरफ परिजनों की मांग पर व्यापारी का देररात मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या प्लानिंग के तहत की गई है। परिजनों ने तीन लोगों के नाम भी बताए हैं। मामले का खुलासा जल्द ही कर दिया जाएगा। पुलिस की जांच हत्या पर चल रही है। लूट की बात व्यापारी के परिजनों ने नहीं कही है।
मोहित अग्रवाल, आईजी गोरखपुर रेेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed