फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   emplyies said ,change the name of siddharthnagar railway station

कर्मचारी बोले, रेलवे स्टेशन का नाम सिद्धार्थनगर हो

Thu, 01 Nov 2018 10:41 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Thu, 01 Nov 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
emplyies said ,change the name of siddharthnagar railway station
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को दिया - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। जिला मुख्यालय के नौगढ़ रेलवे स्टेशन नाम बदलकर सिद्धार्थनगर किए जाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। युवाओं, व्यापारियों के बाद बृहस्पतिवार को कर्मचारी आगे आए हैं। कर्मचारी-शिक्षक संयुक्त मोर्चा जिला इकाई का प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम से मिलकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उन्हें दिया।
विज्ञापन


30 अक्तूबर को ‘अमर उजाला’ द्वारा खबर प्रकाशित किए जाने के बाद नाम बदलने की मांग करने वाले समर्थकों का कारवां लगातार बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को इस मुहिम में कर्मचारी-शिक्षक संयुक्त मोर्चा भी शामिल हो गया। जिलाध्यक्ष राम करन गुप्ता और जिला संयोजक ओम प्रकाश पांडेय की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल अपर जिलाधिकारी से मिला और सीएम को संबोधित ज्ञापन देकर स्टेशन का नाम बदलने की मांग की। ज्ञापन में अवगत कराया कि जनपद बनने के 30 वर्ष बाद भी जिला मुख्यालय स्थित रेलवे स्टेशन नौगढ़ का नाम नहीं बदला गया है। इससे कपिलवस्तु आने वाले पर्यटकों और बाहर से आने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका परिषद, सदर थाना व रोडवेज का नाम तेतरी बाजार व नौगढ़ के बजाए सिद्धार्थनगर कर दिया गया। ऐसे में स्टेशन का भी नाम बदला जाना न्याय संगत होगा। एडीएम प्रमोद शंकर शुक्ला ने मांगपत्र को सीएम तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में जिला मंत्री शिवाकांत पांडेय समेत वाईके द्विवेदी, कैलाश मणि त्रिपाठी, राजेश शर्मा, डीएन त्रिपाठी, इफ्तखार अहमद, दिलीप कुमार, परमात्मा मिश्रा, ध्रुव कुमार त्रिपाठी, संदीप मिश्रा, हरिविजेत, विजय यादव, विनय पांडेय, रविन्द्र कुमार जाटव, शहाबुद्दीन, रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, कमलेश मिश्रा, धर्मेन्द्र यादव, कृष्ण मोहन पटेल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed