फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   अयोध्या में राम मंदिर, लखनऊ में मस्जिद बनेगी : डॉ. वेदांती

अयोध्या में राम मंदिर, लखनऊ में मस्जिद बनेगी : डॉ. वेदांती

Sat, 29 Sep 2018 12:17 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Updated Sat, 29 Sep 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या में राम मंदिर, लखनऊ में मस्जिद बनेगी : डॉ. वेदांती
डॉ. राम विलास दास वेदांती ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा। - फोटो : amar ujala
गोरखपुर। ब्रह्मलीन गोरक्ष पीठाधीश्वर महंत दिग्विजयनाथ और महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि में हिस्सा लेने आए श्रीराम जन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. राम विलास दास वेदांती ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा। इसकी रूपरेखा तय हो चुकी है। लोकसभा चुनाव से पहले (दिसंबर 2018) ही मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा। 2019 तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मस्जिद का निर्माण लखनऊ में कराने की योजना है।
विज्ञापन


पुण्यतिथि समारोह में हिस्सा लेने के बाद राम विलास दास वेदांती ने मीडिया कर्मियों से बात की और कहा कि 29 अक्तूबर से अयोध्या मामले की सुनवाई शुरू होगी। उम्मीद है कि ऐतिहासिक फैसला आएगा। जहां रामलला विराजमान हैं, वहीं भव्य मंदिर बनेगा। अयोध्या से बाहर मुसलमान जहां चाहेंगे, वहां मस्जिद बनवाई जाएगी। खुदा, अल्लाह, इस्लाम के नाम और कुरान की आयत के अनुसार मस्जिद बनेगी। बाबर आतंकवादी, लुटेरा था, उसके नाम से मस्जिद का निर्माण नहीं होगा। देश के 80 फीसदी मुसलमान शांति चाहते हैं। वे हिंदुओं के साथ मिलकर मंदिर बनवाएंगे। आपसी समझौते और सहमति से भी मंदिर बनवाने की कोशिश चल रही है, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समर्थन मिला है।
विज्ञापन

पीएम की तारीफ की, बोले जल्द शिकंजे में होगा हाफिज

न्यास के अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की और कहा कि उनकी कारगर रणनीति जल्द ही देश, दुनिया के सामने होगी। आतंकी हाफिज सईद भारत के शिकंजे में होगा। स्विस बैंक में काले धन पर बड़ा फैसला लिया जाएगा। प्रधानमंत्री ने नोटबंदी कर आतंकी संगठनों की कमर तोड़ दी है। इससे कुछ लोग बौखला गए हैं। वह दूसरे देश की मदद से भारत की शांति व्यवस्था को भंग करने की कोशिश में लगे हैं। प्रधानमंत्री का मंत्र सबका साथ सबका विकास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपिल, चिदंबरम पर निशाना साधा

श्रीराम जन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष ने कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल, पी. चिदंबरम और मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के जफरयाब जिलानी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि ये लोग पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़े, इसके लिए पाकिस्तानी आतंकवादी हाफिज सईद फंडिंग कर रहा है।


इस्लाम से बेदखल का फतवा नहीं दे सकते ईरान, भारत के मुसलमान
शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी को इस्लाम से बेदखल किए जाने से संबंधित सवाल पर राम विलास दास वेदांती ने कहा कि यह अधिकार सिर्फ मक्का-मदीना के इमाम के पास है। उनका फतवा मान्य होगा। ईरान या फिर भारत के इमाम किसी को इस्लाम से बेदखल करने का फतवा नहीं दे सकते। शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन ने सुप्रीम कोर्ट में शपथ पत्र दाखिल किया है। इसमें कहा है कि मुसलमान लखनऊ में जहां चाहें, वहां मस्जिद बन सकती है। सरकार भूमि अधिग्रहीत करके देने को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed