फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   शराब के साथ पकड़े गए डिप्टी कमिश्नर-compat

शराब के साथ पकड़े गए डिप्टी कमिश्नर-compat

Sun, 08 Jul 2018 12:08 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
शराब के साथ पकड़े गए डिप्टी कमिश्नर-compat
लार। उत्तराखंड में तैनात सेल्स टैक्स के डिप्टी कमिश्नर और उनके चालक को गुठनी पुलिस ने शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया। लग्जरी वाहन से दो बोतल अंग्रेजी शराब भी बरामद हुई। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बनकटा थानाक्षेत्र के धरहनिया गांव निवासी डिप्टी कमिश्नर अभय पांडेय की तैनाती उत्तराखंड के रुड़की में हैं। उनके छोटे भाई की बारात शुक्रवार की शाम सिवान के गुठनी थानाक्षेत्र के तेनुआ गांव में गई थी। डिप्टी कमिश्नर शामिल होने जा रहे थे। गुठनी पुलिस ने श्रीकरपुर चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान वाहन में दो बोतल शराब बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान डिप्टी कमिश्नर और उनका चालक भी नशे में धुत मिले। इस दौरान बारातियों और पुलिस के बीच तीखी नोंकझोंक हुई। पुलिस का तेवर देख बारातियों को पीछे हटना पड़ा। पुलिस ने भाटपाररानी के गुदरी बाजार निवासी लालबाबू जायसवाल और डिप्टी कमिश्नर अभय पांडेय पर केस दर्ज किया। एसओ मिथिलेश कुमार ने बताया कि एसआई राजकुमार की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। दोनों को सिवान न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। वाहन को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed