फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   कोहली को वोटर बनाने में एसडीएम, तहसीलदार फंसे

कोहली को वोटर बनाने में एसडीएम, तहसीलदार फंसे

Fri, 09 Mar 2018 07:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Fri, 09 Mar 2018 07:59 PM IST
विज्ञापन
कोहली को वोटर बनाने में एसडीएम, तहसीलदार फंसे
विराट कोहली के नाम की वोटर पर्ची। - फोटो : Amar Ujala
सदर संसदीय क्षेत्र की वोटर लिस्ट में क्रिकेटर विराट कोहली का नाम दर्ज होने के मामले में सहजनवां के एसडीएम और तहसीलदार की गर्दन फंस गई है। इस लापरवाही के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम राजीव रौतेला ने इन दोनों को जिम्मेदार मानते हुए उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए लिखा है। उन्होंने शुक्रवार को इस पूरे मामले की जानकारी भारत निर्वाचन आयोग और प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भी भेज दी । सहजनवां विधानसभा की वोटर लिस्ट में विराट कोहली का नाम होने का खुलासा तब हुआ जब उपचुनाव के मद्देनजर वहां की बीएलओ के पास उनके नाम व फोटो वाली वोटर पर्ची बांटने के लिए पहुंची।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने इस कार्रवाई की पुष्टि की। कहा कि क्रिकेटर विराट कोहली का नाम वोटर लिस्ट में दर्ज होने का मामला गंभीर है। इसके लिए बीएलओ नहीं जिम्मेदार है। निश्चित तौर पर मतदाता आवेदन पत्रों की कंप्यूटर में फीडिंग के दौरान किसी ने इस काम को अंजाम दिया है। फीडिंग का काम प्राइवेट डाटा आपरेटरों से कराया जाता है। निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एसडीएम) और सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (तहसीलदार) की यह जिम्मेदारी होती है कि कंप्यूटर में फीड किए गए सभी आवेदन पत्रों की गहनता से जांच के बाद ही उसे अपना अनुमोदन दे। मगर दोनों ने ऐसा नहीं किया।
विज्ञापन


नतीजतन न केवल वोटर लिस्ट में कोहली का नाम दर्ज हो गया बल्कि उनके नाम और फोटो वाली वोटर पर्ची भी जारी हो गई। यही नहीं लोक निर्माण विभाग के मर चुके दो इंजीनियरों की मतदान में ड्यूटी लगने के मामले की भी डीएम ने जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed