{"_id":"5a8718124f1c1bf17b8b79f1","slug":"161518802962-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार नंबर और ओटीपी पूछकर उड़ाए 31 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार नंबर और ओटीपी पूछकर उड़ाए 31 हजार
Updated Sat, 17 Feb 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। आधार नंबर खाते से लिंक कराने का झांसा देकर जालसाजों ने वृद्ध दंपती के खाते से 31 हजार रुपये उड़ा लिया। बैंक पहुंचने पर ठगी की जानकारी होने के बाद खाताधारक के होश उड़ गए। मामला जोगिया कोतवाली क्षेत्र के सिसवा बुजुर्ग गांव का है। पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा है।
क्षेत्र के सिसवा बुजुर्ग गांव निवासी बलराम चौबे व उनकी पत्नी कुसमावती का करौंदा मसिना एसबीआई में संयुक्त खाता है। बलराम चौबे रोजगार के सिलसिले में अक्सर बाहर रहते हैं। कुसमावती के मुताबिक शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे एक अनजान नंबर से फोन आया। खुद को करौंदा मसिना स्थित एसबीआई शाखा का कर्मचारी बताते हुए खाता आधार नंबर से लिंक न होने की बात कही।
वृद्धा ने खाता लिंक होने की जानकारी देने के बाद मिलान करने का हवाला करते हुए नंबर पूछने लगा। खाता नंबर, ओटीपी पूछकर तत्काल बैंक आकर आधार नंबर लिंक कराने की बात कही। कुसमावती जब बैंक पर पासबुक व आधार कार्ड लेकर पहुंचीं और खाते को चेक कराया तो एक घंटे पहले ही खाते से एक बार 24090 रुपये और दूसरी बार सात हजार रुपये निकाले जाने की जानकारी हुई। कुसमावती ने पुलिस को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
एसओ हरिनारायन दीक्षित ने बताया कि उन्हें तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में शाखा प्रबंधक शिवप्रकाश शुक्ला का कहना है कि बैंक की ओर से महिला को न तो कोई फोन किया गया था और न ही जानकारी मांगी गई थी। कोई भी खाताधारक अपनी सूचना फोन पर किसी भी अनजान से साझा न करें।