फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   जो बंदूक की भाषा समझें, उन्हें वैसे ही बताएं-योगी

जो बंदूक की भाषा समझें, उन्हें वैसे ही बताएं-योगी

Fri, 09 Feb 2018 01:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Fri, 09 Feb 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
जो बंदूक की भाषा समझें, उन्हें वैसे ही बताएं-योगी
राजकीय पाॅलीटेक्निक का शिलान्यास करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को दो अलग-अलग जनसभाओं में अपराधियों को कड़ा संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने यूपी पुलिस से कहा कि आपको डरने की जरूरत नहीं है। जो अपराधी बंदूक की भाषा समझते हों, उन्हें उसी तरह समझाने का इंतजाम करें। यूपी में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस पूरी ईमानदारी से काम कर रही है। प्यार की भाषा समझने वालों से अच्छा बर्ताव कर रही है। अपराधियों के साथ सख्ती जरूरी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने सहजनवां विधानसभा क्षेत्र के हरदी गांव और सेक्टर सात में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन किया, फिर जनसभाएं कीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सपा नेताओं को निशाने पर लिया। मुख्यमंत्री ने कहा विधानसभा में सपा का व्यवहार अमर्यादित है। लाल टोपी पहनकर किसी को अराजकता फैलाने की छूट नहीं दी जाएगी। उन्होंने पिछली सपा और बसपा सरकार को निशाने पर लिया। चीनी मिलों की बिक्री में गड़बड़ी और बूचड़खाना खोलने पर तंज कसते हुए कहा कि हम विकास के रास्ते पर बढ़ रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के आसपास 10 हजार एकड़ का लैंड बैंक बनाया जाएगा। इस क्षेत्र में औद्योगिक इकाइयां स्थापित कराई जाएंगी। एक्सप्रेस वे गोरखपुर से होकर गुजरेगा। इससे रोजगार बढ़ेगा। गीडा में निवेश भी बढ़ाया जाएगा। जितना निवेश पिछले 28 सालों में नहीं हुआ है, उतना निवेश एक साल में कराया जाएगा। 1500 करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री ने निवेश बढ़ाने का मंत्र भी दिया और कहा कि जो आवेदन आएंगे, उनका निस्तारण समय से करना होगा। ऐसा नहीं हुआ तो प्रोजेक्ट स्वीकृत मान लिया जाएगा। साथ ही जो जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
हजारों करोड़ रुपये का निवेश होगा : सीएम मुख्यमंत्री ने कहा कि 21-22 फरवरी को इनवेस्टर मीट हो रही है। इसमें देश, दुनिया की बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। हजारों करोड़ का निवेश करेंगे। सरकार ने कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाया है। इस वजह से नेशनल, मल्टीनेशनल कंपनियां यूपी का रुख रही हैं। पहले ऐसा नहीं था। खराब कानून व्यवस्था का हवाला देकर उद्यमी यूपी में आने से कतराते थे। अब निवेश के लिए यूपी सबसे बड़ा बाजार है। 22 करोड़ की आबादी वाले इस राज्य में बड़ी कंपनियां आने को तैयार हैं। प्रधानमंत्री रोजगार योजना केे तहत छह लाख युवाओं ने पंजीकरण कराया है। इसमें से एक लाख 40 हजार को रोजगार मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
5500 केेंद्रों से गेहूं की खरीद मुख्यमंत्री ने कहा कि गेहूं बेचने के लिए किसानों को अब भटकना नहीं पड़ेगा। यूपी में 5500 क्रय केंद्र स्थापित कराए जा रहे हैं। ऑनलाइन बुकिंग कराके भी गेहूं की बिक्री की जा सकेगी। इसका पैसा सीधा किसानों के बैंक अकाउंट में भेजा जाएगा।
वे बूचड़खाने बनवाते थे, हम शिक्षा के मंदिर : योगी गोरखपुर। सहजनवां ब्लॉक के हरदी गांव में पॉलिटेक्निक का शिलान्यास करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ ने बृहस्पतिवार को पिछली सरकार पर सीधा हमला बोला और कहा कि वे बूचड़खाना बनवाने में विश्वास करते थे, हम शिक्षा के मंदिर बनवा रहे हैं। हमें युवाओं को रोजगार परक शिक्षा देनी है। रोजगार मिलने के बाद युवा प्रदेश से बाहर नहीं जाएंगे। सीएम ने कहा कि जिस जगह पॉलिटेक्निक का निर्माण होना है, वहां पिछली सपा सरकार ने बूचड़खाना बनवाने का प्रस्ताव दिया था। प्रयास करके उस प्रस्ताव को रुकवाया गया था। सीएम ने कहा कि पूर्व में प्रदेश में चीनी मिलों को बेचने में जो गड़बड़ी की गई थी, उसकी जांच चल रही है। इसमें जो भी दोषी मिलेगा, उसे जेल भेजा जाएगा।
हरदी गांव और गीडा सेक्टर पांच में करोड़ों रुपये की लागत की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण करने के बाद जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी प्राथमिकता में गांव का विकास है। पिछली सरकारों ने यूपी के सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न कर दिया था। विकास से उनका कुछ भी लेना-देना नहीं था। इसके विपरीत हमारा उद्देश्य विकास और सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। गोरखपुर में पिपराइच चीनी मिल, खाद कारखाना, एम्स सहित कई बड़ी परियोजनाओं पर काम चल रहा है। सहजनवां विधानसभा क्षेत्र में भी विकास के कई तोहफे दिए गए हैं। जो पुल 25 साल से अधूरा पड़ा था, उसे पूरा कराया। आमी नदी पर पुल का शिलान्यास भी किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि बस्ती के मुंडेरवा में चीनी मिल का शिलान्यास जल्द ही किया जाएगा। एक चीनी मिल से 1500 युवाओं को नौकरी मिलेगी। 30 हजार से ज्यादा किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। मगहर कताई मिल को भी जल्द ही शुरू कराया जाएगा। हरदी गांव में पॉलिटेक्निक की जमीन लो लैंड की है। इस पर प्रशासन की आपत्ति भी थी, लेकिन मैंने कहा जितना धन खर्च करना है, कर दीजिए, लेकिन पॉलिटेक्निक को यहीं बनवाया जाएगा। इससे इस गांव का ही नहीं, पूरे क्षेत्र का विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed