{"_id":"5a3138e04f1c1bd1408bcb36","slug":"161513175264-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल जमा किए बगैर लौटे बीएसएनएल उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल जमा किए बगैर लौटे बीएसएनएल उपभोक्ता
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 13 Dec 2017 08:05 PM IST
विज्ञापन
धरना देते बीएसएनएल अधिकारी व कर्मचारी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के अधिकारी और कर्मचारी बुधवार को दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। इसकी वजह से टेलीफोन बिल जमा नहीं जमा किए जा सके। महाप्रबंधक दफ्तर बिल जमा करने पहुंचे उपभोक्ताओं को कर्मचारियों ने लौटा दिया।
मांगों के समर्थन में गोरखपुर - महाराजगंज मंडल के बीएसएनएल अधिकारी, कर्मचारी बुधवार सुबह महाप्रबंधक दफ्तर पर पहुंचे प्रदर्शन किया। कहा कि बीएसएनएल कर्मचारियों को अपेक्षा के अनुरूप वेतन नहीं दिया जा रहा है। बीएसएनएल का निजीकरण का प्रयास किए जाने के साथ ही कर्मचारियों का उत्पीड़न भी किया जा रहा है। मांगों पर संतोषजनक जवाब मिलने तक कार्य बहिष्कार और प्रदर्शन जारी रखने का एलान किया। इस दौरान एसडीओ वीपी सिंह, डीटीओ राजेश मल्ल, अनूप पांडेय, राजेश प्रताप मल्ल, नित्यानंद मिश्रा, नागेंद्र शाही, आरपी शाही व अन्य कर्मचारी नेता मौजूद रहे।
नहीं ठीक किए गए फाल्ट
कर्मचारियों के प्रदर्शन की वजह से बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड और फोन सेवा प्रभावित रही। तकनीकी खामी की सूचना मिलने के बाद भी कर्मचारी मौके पर नहीं गए। जगन्नाथपुर के शालीन श्रीवास्तव ने बताया कि ब्रॉडबैंड सेवा ठप हो गई थी, शिकायत की तो लाइनमैन ने खराबी दूर करने से मना कर दिया।