{"_id":"5a1ac0764f1c1b74698be106","slug":"161511702646-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'भारतीय संविधान श्रेष्ठतम लोकतांत्रिक दस्तावेज'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'भारतीय संविधान श्रेष्ठतम लोकतांत्रिक दस्तावेज'
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 26 Nov 2017 07:09 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत का लोकतंत्र साम्राज्यवादी और पूंजीवादी विदेशी सत्ता से सतत संघर्ष का परिणाम है। इस संघर्ष में न जाने कितने बलिदानियों ने प्राण अर्पित किए, तब जाकर भारतवर्ष को श्रेष्ठतम लोकतांत्रिक दस्तावेज के रूप में संविधान मिला।
ये बातें गोरखपुर यूनिवर्सिटी के विधि संकाय में राष्ट्रीय विधि दिवस पर आयोजित ‘संविधान : कल आज और कल’ विषयक एकल व्याख्यान में मुख्य वक्ता दीवानी न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक नारायण धर दुबे ने कहीं। उन्होंने कहा कि जहां राजनैतिक अधिकारों और शक्तियों के दुरुपयोग के कारण संविधान का मूल स्वरूप परिवर्तित होने का खतरा रहता है, वहां भारत की सर्वोच्च न्यायपालिका हमेशा सजग प्रहरी की तरह खड़ी रहती है। विशिष्ट अतिथि सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता अनुपम मिश्र ने कहा कि देश की प्रगतिशीलता में भारतीय संविधान कभी रुकावट नहीं बना, बल्कि इसने तो राष्ट्र की चतुर्दिक उन्नति के विधिक सिद्धांतों स्थापित किए हैं। प्रो. अहमद नसीम समेत कुछ अन्य वक्ताओं ने भी विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता संकायाध्यक्ष प्रो. जितेंद्र मिश्र ने की।
पोस्टर प्रदर्शनी भी लगी
इस अवसर पर पोस्टर प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में विधि छात्रों ने सामयिक विषयों पर आधारित पोस्टरों का प्रदर्शन किया और इनके माध्यम से अनेक सामाजिक और विधिक मुद्दे उठाए। प्रो. मुकुंद शरण त्रिपाठी, डॉ. टीएन मिश्र, रामकृष्ण त्रिपाठी, अभय चंद मल्ल, जय प्रकाश आर्य, राहुल राय, गिरीश सिंह, कृष्ण मोहन मालवीय आदि मौजूद रहे।