{"_id":"5a118ab14f1c1bd9798bd731","slug":"161511099057-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में पिता की मौत, पुत्र समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में पिता की मौत, पुत्र समेत दो घायल
Updated Sun, 19 Nov 2017 07:48 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रम्हपुर (गोरखपुर)। भतीजी की तिलक में शामिल होने जा रहे बाइक और पिकअप में टक्कर हो गई। हादसे में बाइकसवारों में एक की मौत हो गई। उसके बेटे समेत दो घायल हैं। पिकअप चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। झंगहा पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। माना जा रहा है, यही लापरवाही जानलेवा साबित हुई।
देवरिया के गौरीबाजार बेलकुंडा रामलक्षन निवासी हरीश चंद्र निषाद (55) चौरीचौरा के कौड़ीपुर गांव में नेवासा पर रहते थे। रविवार को गांव से उनकी भतीजी का तिलक जाना था। सुबह हरीशचंद्र निषाद छोटे बेटे राहुल (14) और कौड़ीपुर गांव निवासी श्रीकांत (40) के साथ बाइक से बेलकुंडा गांव जा रहे थे। झंगहा के राघोपट्टी पडरी सरकारी ट्यूबेल मोड पर दुर्घटना हुई। हरीशचंद्र की वहीं मौत हो गई। श्रीकांत गंभीर रुप से घायल हो गए। राहुल सड़क से दूर जा गिरा। उसे हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। हादसे की खबर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने बताया कि हरीशचंद्र को सुसराल में नेवासा मिला था।